Bhagalpur news अपर रोड निर्माण में देरी बना मुसीबत का सबब

Updated at : 31 Jan 2025 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news अपर रोड निर्माण में देरी बना मुसीबत का सबब

भागलपुर से मुंगेर एनएच निर्माण सुलतानगंज के अपर रोड में काफी कष्टदायक बन गया है. बीते एक माह से लोगों को परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

शुभंकर, सुलतानगंज भागलपुर से मुंगेर एनएच निर्माण सुलतानगंज के अपर रोड में काफी कष्टदायक बन गया है. बीते एक माह से लोगों को परेशानी हो रही है. जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. घर से निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है. अंतिम संस्कार में जाने में भी लोगों को परेशानी हो रही है. परिजन रास्ता बदल कर अधिक दूरी तय कर मुक्तिधाम सुलतानगंज पहुंच रहे हैं. सड़क चलने लायक नहीं है. इस दौरान गली-कूचे से निकल कर एक किलोमीटर की दूरी के लिए करीब डेढ़ किमी अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रहा है. राहगीर काफी कष्ट से प्रतिदिन आवाजाही कर रहे हैं. सबसे परेशानी का सबब यह है कि नाला का पानी रोड पर आ रहा है, जिससे चलना और भी दूभर हो जा रहा है. कार्य को तेज करने की मांग कर रहे स्थानीय लोग स्थानीय युवक सौरभ सिंह ने बताया कि पेयजल के साथ हर दिन दिनचर्या के काम में बाजार से सामान लाना मुश्किल हो गया है. नाला का पानी सड़क पर बह रहा है. छात्र युवा नेता सन्नी चौधरी ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर ने 31 जनवरी तक का डेटलाइन दिया था लेकिन कार्य अब भी अधूरा है. कई प्रकार की परेशानियों का सामना हर रोज करना पड़ रहा है. अविलंब कार्य तेज करने की मांग की गयी. सन्नी चौधरी ने कहा कि इतनी परेशानी कायम रही तो जन आंदोलन करने को लोग विवश हो जायेंगे. पुष्पेंद्र ठाकुर व मुकेश गुप्ता ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहा है. वार्ड संख्या 1, 3, 15, 16 व 17 में आने-जाने से लेकर पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. विधायक ने जतायी नराजगी, कहा काम में लायें तेजी शहर के मुख्य मार्ग अपर रोड में सड़क का मलबा हटाने के बाद जल जमाव और गड्ढे से हर दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई घरों में पेयजलापूर्ति ठप है. जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने गुरुवार को मोबाइल से एनएच के कार्यपालक अभियंता व सड़क निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात किया. विधायक ने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. विधायक ने बताया कि शहर के बीच में अपर रोड की स्थिति से सैकड़ों लोग मुश्किल में हैं. कई वार्ड में जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त है. कार्यपालक अभियंता ने विधायक को बताया कि 15 दिनों के अंदर अपर रोड निर्माण पूरा कर लिया जायेगा. कल से शुरू होगा डीएलसी, 15 दिन में पूरा होगा काम निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मानव कुमार चौधरी ने बताया कि 15 दिन में सड़क की ढलाई पूरा कर लिया जायेगा. डीएलसी का कार्य कल से शुरू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन