ePaper

bhagalpur news. टीएमबीयू में एक हजार से अधिक डिग्री तैयार, वीसी का हस्ताक्षर नहीं होने से विद्यार्थी परेशान

Updated at : 10 Sep 2025 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू में एक हजार से अधिक डिग्री तैयार, वीसी का हस्ताक्षर नहीं होने से विद्यार्थी परेशान

टीएमबीयू में छात्र-छात्राओं को डिग्री नहीं मिलने से परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे में छात्र-छात्राओं को विवि में रोजाना चक्कर लगाना पड़ रहा है.

विज्ञापन

टीएमबीयू में छात्र-छात्राओं को डिग्री नहीं मिलने से परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे में छात्र-छात्राओं को विवि में रोजाना चक्कर लगाना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि छात्र दरबार सहित सामान्य स्तर पर एक हजार से अधिक डिग्री बन कर तैयार है. लेकिन कुलपति का डिग्री पर हस्ताक्षर नहीं होने से विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विवि पहुंचे थे. परीक्षा विभाग के प्रवेश द्वार के बाहर डिग्री मिलने के इंतजार में घंटों खड़े रहे. डिग्री पर कुलपति का हस्ताक्षर नहीं होने से विद्यार्थियों को लौटना पड़ा. उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता कुणाल पांडे, आशुतोष तोमर सहित अन्य छात्र नेता ने कहा कि छात्र दरबार सहित सामान्य स्तर पर एक हजार से अधिक डिग्री के लिए आवेदन आया है. कुलपति के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसटीईटी, एसएससी परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा होना है. छात्र नेता कुणाल पांडे, आशुतोष तोमर ने कहा कि परीक्षा विभाग स्पेशल मैसेंजर को मधेुपरा विवि में भेज कर प्रभारी कुलपति का डिग्री पर हस्ताक्षर कराये, या फिर कुलपति का डिजिटल साइन का मुहर बनाये. ताकि छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं हो. छात्र नेता ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्या जल्द निष्पादन नहीं किया जाता है, तो छात्रहित को लेकर परिषद आंदोलन करेगा. उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि करीब एक हजार डिग्री के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. इसमें पांच सौ से अधिक डिग्री बनकर तैयार है. कुलपति का हस्ताक्षर होना है. इसके बाद उनलोगों को दे दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि छात्र दरबार के तहत 600 से आवेदन डिग्री के लिए प्राप्त हुआ है. इसके अलावा ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में भी दो सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर डिग्री बनाने का काम किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन