तिलकामांझी से पांच दिनों से लापता दुकानदार का मिला शव, हत्या की आशंका

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Dec 2024 1:10 AM

विज्ञापन

पांच दिनों से लापता तिलकामांझी निवासी मुकुंद चौधरी के पुत्र अंकित कुमार उर्फ सोनू कुमार (30) का शव मिला है. शनिवार की सुबह औद्योगिक थाना क्षेत्र के एफएम मॉल जाने वाली सड़क किनारे के तालाब से बरामद किया गया है.

विज्ञापन

पांच दिनों से लापता तिलकामांझी निवासी मुकुंद चौधरी के पुत्र अंकित कुमार उर्फ सोनू कुमार (30) का शव मिला है. शनिवार की सुबह औद्योगिक थाना क्षेत्र के एफएम मॉल जाने वाली सड़क किनारे के तालाब से बरामद किया गया है.

मृतक के पेंट की जेब से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है. सूचना मिलते ही नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी, एफएसएल की टीम, तकनीकी टीम और डॉग स्क्वायड स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. स्थानीय लोगों की सूचना पर मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि गला दबा कर हत्या की गयी है. परिजनों की मानें तो अंकित के शव पर जगह-जगह जख्म के निशान हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मालूम हो कि अंकित तिलकामांझी चौक पर जेनरल स्टोर चलाता था.

19 दिसंबर को ही अंकित की मां ने थाने में दिया था आवेदन

मृतक के परिजनों ने बताया कि अंकित के लापता होने के बाद उनलोगों ने आसपास के इलाके में सगे संबंधियों के बीच काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. मां ने 19 दिसंबर को थाने में लिखित सूचना दी थी. जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी. परिजनों का कहना है कि अंकित पांच बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास मुसहरी गया था. जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. मृतक की पत्नी संजना कुमारी ने बताया कि इन दिनों वह अपने मायके पूर्णिया के फुलवरिया में रह रही थी. 17 दिसंबर को 5.30 बजे अंकित ने उसे वीडियो कॉल किया था. वह विक्रमशिला सेतु के पास था. संजना ने बताया कि उसने उसे घर जाने को कहा था, जिस पर उसने कहा था कि वह अभी घर नहीं जाएगा. दूसरी तरफ अंकित की मां मीना देवी ने बताया कि उसे शाम छह बजे फोन किया था. उसने बताया था कि वह तिलकामांझी चौक पर है. इधर, बहन नीलू देवी ने बताया कि अंकित ने उसे रात्रि आठ बजे वीडियो कॉल किया था. उसने सबका हाल-चाल लिया और फोन रख दिया.

परिजनों ने हत्या किये जाने का लगाया आरोप

अंकित के पिता समेत परिवार वालों ने कहा कि उसकी हत्या कर दी गयी है. क्योंकि वर्ष 2015 में एक बाइक हादसे में अंकित चोटिल हो गया था. उसका पैर टूट गया था और वह स्थायी रूप से अपंग हो गया था. वह अपने दाहिने पैर को मोड़ नहीं सकता था. इसलिए जिस जगह से अंकित की लाश मिली है, वह वहां जा ही नहीं सकता है. परिजनों ने बताया कि अंकित नशा करता था. इस कारण वह पास ही एक ऑफिस में काम करने वाले विकास नाम के लड़के के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मुसहरी चला जाता था. अक्सर शाम में विकास और अंकित साथ-साथ देखे जाते थे. परिजनों ने आशंका जतायी है कि अंकित की मौत कैसे हुई विकास को सबकुछ पता होगा. इधर, तिलकामांझी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन