bhagalpur news. रिक्शाडीह बस स्टैंड का डीडीसी ने किया निरीक्षण, बुनियादी सुविधाएं होंगी विकसित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. रिक्शाडीह बस स्टैंड का डीडीसी ने किया निरीक्षण, बुनियादी सुविधाएं होंगी विकसित

प्रखंड क्षेत्र के रिक्शाडीह बस स्टैंड का मंगलवार को डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के रिक्शाडीह बस स्टैंड का मंगलवार को डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया. इस दौरान नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, डीआरडीए निदेशक दुर्गा शंकर, सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह, बीडीओ अमित कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने बस स्टैंड की वर्तमान स्थिति, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया. उन्होंने बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं की कमी को ध्यान में रखते हुए समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. डीडीसी ने अंचल अमीन को तत्काल नजरी नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे परिसर के चारों ओर मजबूत चहारदिवारी निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. इसके साथ ही बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या को देखते हुए बसों की सुचारू पार्किंग के लिए परिसर में फेबर ब्लॉक और सोलिंग कराने का निर्देश दिया गया. कहा कि इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बस स्टैंड की साफ-सफाई और रखरखाव भी बेहतर होगा. रात्रि में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिसर में तीन स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए गए. इसके अलावा उन्होंने बस स्टैंड पर अन्य सुविधाओं में तीन यात्री शेड, यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ तथा महिलाओं तथा पुरुषों के लिए दस-दस शौचालय के निर्माण कराने की बात कही.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन