Bhagalpur news यमुनिया के युवक की अपराधियों ने हत्या, शव झाड़ी में फेंका

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news यमुनिया के युवक की अपराधियों ने हत्या, शव झाड़ी में फेंका

अपराधियों ने परवत्ता थाना क्षेत्र यमुनिया के गोपाल चौधरी के पुत्र गौरव कुमार चौधरी (32) की धारदार हथियार से हत्या कर शव को झाड़ी में फेक दिया

विज्ञापन

खरीक थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह 14 नंबर सड़क और एनएच-31 के बीच ध्रुबगंज-अंभो सड़क किनारे अपराधियों ने परवत्ता थाना क्षेत्र यमुनिया के गोपाल चौधरी के पुत्र गौरव कुमार चौधरी (32) की धारदार हथियार से हत्या कर शव को झाड़ी में फेक दिया. युवक के चेहरे व आंख पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान हैं. शव को देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने आंख में गोली मारी है. झाड़ी में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेश कुमार,अपर थानाध्यक्ष मो नसीम अंसारी, जेएसआई सौरभ कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. घटना के कारणों का अबतक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. परिजन भी कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहें हैं. ग्रामीणों ने बताया युवक का असामाजिक तत्वों और अपराधियों के साथ उठना बैठना था. बीते साल वह बाहर के मित्र अपराधियों को बुला कर घर पर उपद्रव कर रहा था. लोगों ने अपराधियों को बंधक बना जम कर पीटा व पुलिस को सौंप दिया था. युवक को ग्रामीणों ने छोड़ दिया था. आशंका व्यक्त की जा रही है उस आक्रोश में युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी होगी. युवक एक ही जमीन को कई लोगों को बेच रहा था. इससे जमीन खरीदारों में युवक के प्रति रोष था. युवक के उपद्रव से पिता गांव छोड़ कर दिल्ली रहने लगे थे. ग्रामीण बताते हैं कि युवक नशा करता था. वह नशे के लिए घर का सामान बेच देता था. परिवार के लोग उससे परेशान रहते थे. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन