व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने मनोज, सचिव मृत्युंजय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 11:12 PM
व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने मनोज, सचिव मृत्युंजय
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के भागलपुर शाखा के हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार देर रात पूरी हुई. जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने विजेताओं के नामों की घोषणा की. अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह, सचिव के पद पर मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष पद पर रविकांत कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव के पद पर तनुजा कुमारी और संगठन मंत्री के पद पर संदीप कुमार ने जीत हासिल की. परिणामों की घोषणा के बाद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और फूल माला पहनाया. अध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के कर्मचारियों ने संघ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के प्रति आस्था दर्शाया है. इसके लिए उन्होंने सभी को तहे दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि न्यायालय कर्मियों के हित और वेलफेयर के लिए वह कार्य करेंगे और कर्मियों की मांगों को उचित पटल पर रखेंगे. परिणामों की घोषणा के बाद मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सम्मानित मत प्राप्त हुए हैं. सभी के बीच कांटे की टक्कर हुई. इधर निर्वाची पदाधिकारी मो गुलाम जिलानी ने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में उम्मीदवारों सहित संघ के सदस्यों का अहम योगदान रहा.
किनको कितने वोट मिले :अध्यक्ष पद
मनोज कुमार सिंह – 139रास बिहारी दत्ता त्रिपाठी – 123
सचिव पदमृत्युंजय कुमार – 160
सुरेश कुमार सिंह – 102उपाध्यक्ष पद
रविकांत कुमार गुप्ता – 156प्रीतम कुमार 145
मनोज कुमार मिश्रा – 127मो इम्तियाज खान – 73
संयुक्त सचिवतनुजा कुमारी – 157
शुभम कुमार – 131शशिकांत झा – 126
शनी कुमार – 92संगठन मंत्री
संदीप कुमार – 151सुनील कुमार – 96
कोषाध्यक्षप्रशांत कुमार – निर्विरोध
कार्यकारिणी सदस्य (सभी निर्विरोध)मो इकबाल हासमी, शंभु कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार ठाकुर, पुरुषोत्तम कुमार, रंजन कुमार, मृत्युंजय मंडल, मोना कुमारी, रुपेश रंजन, राजकिशोर पांडेय, विवेकानंद कुमार और सत्यम कुमार सत्यजीत.
नवगछिया अनुमंडल (सभी निर्विरोध)उपाध्यक्ष : रामस्वरूप ठाकुर (सुमन)
संयुक्त सचिव : संजीव कुमार सिंहउप कोषाध्यक्ष : अविनाश कुमार
कार्यकारिणी सदस्य : अवधेश कुमार और रवि रंजन पटेलकहलगांव अनुमंडल (सभी निर्विरोध)
उपाध्यक्ष : संदीप कुमारसंयुक्त सचिव : चंदन नाथ चौधरी
उप कोषाध्यक्ष : प्रियदर्शीकार्यकारिणी सदस्य : प्रवीण कुमार रजक और अखिलेश कुमार
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










