फोटो जर्नलिस्ट राजेश सिंह के निधन पर शोक सभा, दी श्रद्धांजलि
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 7:01 AM
फोटो जर्नलिस्ट राजेश सिंह के निधन पर शोक सभा, दी श्रद्धांजलि
इस्टर्न बिहार फोटो जर्नलिस्ट क्लब की ओर से कला केंद्र में फोटो जर्नलिस्ट राजेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पत्रार एसए शाद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई. बारिश के बावजूद श्रद्धांजलि सभा में मीडिया के अलावा विभागीय पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष वरीय फ़ोटो जर्नलिस्ट शशि शंकर ने की. मौके पर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, डीपीआरओ बिंदुसार मंडल, प्रधान लिपिक परमानंद झा, जिला उपभोक्ता फोरम के जज सुनील अग्रवाल, क्लब के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, मनोज सिन्हा, वार्ड पार्षद संजय सिन्हा, परिधि से उदय, विश्वेश आर्या, पीयूष पयोधि, दीपक उपाध्याय, अमित कुमार, आशीष कुमार सिंह, संजीव, कांतेश, धनंजय शर्मा, दीपक नोरंगी, जिया गोस्वामी, प्रशांत विक्रम, मनोज दास, विनय सिन्हा, रोशन सिंह, जॉनी संथालिया आदि ने श्रद्धांजलि दी.
वक्ताओं ने कहा कि एसए शाद और फोटो जर्नलिस्ट राजेश सिंह ने वर्षों से पत्रकारिता से जुड़कर सामाजिक कार्य किया. सामाजिक सरोकार के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर काम किया. इससे शहर के सभी वर्ग के लोगों के चहेते बन गये. डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने कहा कि राजेश सिंह के निधन से शहर ने एक बेहतर फ़ोटो जर्नलिस्ट को खो दिया है. इधर, भाकपा माले की ओर से राज्य कमेटी सदस्य एसके शर्मा, एक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, बिहार बंगाली समिति, बरारी शाखा के अध्यक्ष तरुण घोष, दुर्गाबाड़ी के निरुपम कांति पाल, नागरिक विकास समिति के प्रधान सलाहकार रमण कर्ण ने शोक व्यक्त किया. वरिष्ठ जदयू नेता चंद्रशेखर मिश्रा, जनता दल यूनाइटेड युवा नगर अध्यक्ष नूर हसन फरीदी ने इसे व्यक्तिगत क्षति बतायी. प्रवक्ता डब्ल्यू वाहिदी ने शोक व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










