bhagalpur news. भागलपुर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक रंग, लोक कला और प्रतियोगिताओं की धूम

कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन अंग संस्कृति भवन और भागलपुर संग्रहालय में विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया.
कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्थापना दिवस के दूसरे दिन अंग संस्कृति भवन और भागलपुर संग्रहालय में विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और बिहार गीत से हुई. इसके बाद लोक कला, संगीत, नृत्य और फोटोग्राफी से जुड़ी प्रतियोगिताओं ने आयोजन को जीवंत बना दिया. लोक गीत गायन प्रतियोगिता में ऑडिशन के बाद 15 प्रतिभागियों ने मुख्य मंच पर प्रस्तुति दी, जिनमें 6 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. इसमें सरोज अली ने प्रथम, मोहित कुमार ने द्वितीय और अमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. लोक नृत्य प्रतियोगिता में राहुल कुमार एवं समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि किलकारी बिहार बाल भवन, बरारी को द्वितीय और सुरभि सुमन एवं समूह को तृतीय स्थान मिला. महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कलाकार शिविर में वरिष्ठ कलाकारों ने लोक कला, मूर्तिकला और समकालीन शैली में कैनवास पर चित्रांकन किया.वहीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भागलपुर की संस्कृति और धरोहर को दर्शाते हुए कुमार अनुराग और प्रेम केडिया विजेता बने. कला, संस्कृति और इतिहास पर आधारित एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये. प्रतिभागियों को जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन द्वारा प्रमाणपत्र दिये गये. निर्णायक मंडल में शामिल वरिष्ठ कलाकारों को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. तीसरे दिन प्रतिभागियों को कहलगांव स्थित बटेश्वर स्थान और विक्रमशिला महाविहार भ्रमण के लिए ले जाया जायेगा. मंजूषा गुरु मनोज पंडित को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. किलकारी के बच्चों ने दिखाया दम कार्यक्रम में इसमें किलकारी बिहार बाल भवन, भागलपुर के 21 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. समूह नृत्य में बाल भवन, कंपनी बाग की नेहा कुमारी, मानवी कुमारी, शिवानी कुमारी, ऋषिका कुमारी, ऋतु कुमारी, गौरी कुमारी व सोनाली कुमारी को तृतीय स्थान मिला. बाल भवन, बरारी की मोनी कुमारी, आहना साव, सोनी कुमारी, मानवी कुमारी, फिजा, पीहू राज, सौम्या सिंह व सोनाली कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. सीनियर समूह के राहुल कुमार, मोनिका कुमारी, मासूम कुमारी, मुस्कान भारती, साक्षी कुमारी व मोहिनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. लोक गायन में समरोज अली प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय रहे, जबकि वैष्णवी कुमारी को विशेष पुरस्कार मिला. कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने बच्चों की मेहनत की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










