bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, गंगा घाटों पर डॉक्टरों की तैनाती

Published by :NISHI RANJAN THAKUR
Published at :05 May 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, गंगा घाटों पर डॉक्टरों की तैनाती

विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गिरने और नवगछिया-भागलपुर के बीच संपर्क टूटने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है.

विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गिरने और नवगछिया-भागलपुर के बीच संपर्क टूटने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. जिला प्रशासन ने आवाजाही का एक मात्र साधन नाव रहने की वजह से विभिन्न गंगा घाटों पर एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की तैनाती की है. ताकि नाव उतरने के बाद मरीजों को डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल पहुंचाया जा सके और उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सेवा मिले. गंगा घाटों पर दो पालियों में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो पहली पाली में सुबह 05 बजे से 12 बजे और 12 बजे से शाम 7 बजे तक की व्यवस्था है. हर गंगा घाटों के लिए हरेक पाली में तीन-तीन डॉक्टरों को लगाया गया है. वहीं, दवा आपूर्ति करने वाले संस्थान का भी तय किया गया है. यहां डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की रजंदीपुर, सबौर विक्रमशिला पुल घाट जहाज घाट, सुलतानगंज तिनटंगा करारी, गोपालपुर जाह्णवी चौक, इस्माइलपुर महादेवपुर घाट, खरीक जहाज घाट, कहलगांव दवा आपूर्ति करने वाली संस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सबौर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरारी रेफरेल अस्पताल, सुलतानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खरीक अनुमंडलीय अस्पताल, कहलगांव

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन