मारवाड़ी कॉलेज के कर्मी पर छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप का फुटेज रिकवर

मारवाड़ी कॉलेज में सीसीटीवी फुटेज रिकवर.
प्राचार्य ने कॉलेज अनुशासन कमेटी व रजिस्ट्रार को पेन ड्राइव सहित संबंधित दस्तावेज आगे की कार्रवाई के लिए भेजामारवाड़ी कॉलेज के एक कर्मी पर एक छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप मामले में कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज रिकवर कर लिया है. कॉलेज प्रशासन ने उसे पेन ड्राइव में सील करके विवि प्रशासन को भेज दिया है. साथ ही फुटेज को कॉलेज की अनुशासन समिति को भी सौंपा गया है. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.
कॉलेज के अंदरखाने की मानें, तो कॉलेज को मिले फुटेज में एक कर्मी ने छात्र और छात्रा के साथ अभद्र तरीके से बात करते नजर आ रहे हैं. इस बाबत कर्मी के इस अभद्र व्यवहार से विद्यार्थियों में आक्रोश है. विद्यार्थियों ने कहा कि दोनों छात्र-छात्रा कॉलेज में खड़े होकर बातें कर रहे थे. इसी दौरान उक्त कर्मी ने उन्हें बुलाया और सभी के सामने दुर्व्यवहार किया. बता दें कि कुछ दिन पहले एमकॉम के विद्यार्थियों ने भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप एक कर्मचारी पर लगाया था. इस बाबत उन विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को भी लिखित शिकायत की थी.
एबीवीपी ने कर्मी पर कार्रवाई की मांग की –
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय, नगर मंत्री पीयूष भारती व शिव सागर मंगलवार को कॉलेज पहुंच कर प्राचार्य से मिले. मामले में कर्मी पर कार्रवाई की मांग की. इस बाबत प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने विवि प्रशासन व कॉलेज अनुशासन समिति को आगे की कार्रवाई के लिए फुटेज उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं, इसी मामले को लेकर पप्पू यादव समर्थित प्रियांशु यादव सहित छात्र नेता भी प्राचार्य से कर्मी पर कार्रवाई की जानकारी ली. प्राचार्य ने कहा कि कार्रवाई के लिए विवि प्रशासन को पत्र भेजा गया है. वहां से दिशा-निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.चेतावनी पत्र जारी किया – प्राचार्य
कॉलेज के प्राचार्य प्रो झा ने कर्मचारी पर लगे आरोप को लेकर कार्रवाई के लिए कॉलेज अनुशासन समिति व रजिस्ट्रार को सारा कुछ भेज दिया है. साथ ही आरोप के बाद चेतावनी पत्र जारी किया है. पत्र में उन्हें आगाह किया कि वे अपने आवंटित कार्यों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहे. भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति होती है, तो कॉलेज प्रशासन अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










