bhagalpur news. एकलव्य केंद्र में नामांकन के लिए चयनित प्रतियोगिता छह अप्रैल को
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 1:04 AM
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना तहत भागलपुर जिले में दो एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की स्वीकृति मिल गयी है
मुख्यमंत्री खेल विकास योजना तहत भागलपुर जिले में दो एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की स्वीकृति मिल गयी है. इसमें साहू उच्च विद्यालय साहू परबत्ता में तीरंदाजी बालक का प्रशिक्षण केंद्र है. वहीं, राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में बैडमिंटन बालिका प्रशिक्षण केंद्र की शुभारंभ सात अप्रैल को होनी है. दोनों प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों के नामांकन के लिए चयन सह ट्रायल 27 मार्च से 17 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में एक साथ आयोजित की जा रही है.
जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि भागलपुर में दो खेल विद्या तीरंदाजी बालक एवं बालिका का चयन प्रतियोगिता छह अप्रैल को साहू उच्च विद्यालय साहू परबत्ता नवगछिया में होगा. बैडमिंटन खेल विधा बालक एवं बालिका चयन छह अप्रैल को ही इंडोर बैडमिंटन हॉल भागलपुर में किया जाना है. साथ ही बास्केटबॉल बालक का चयन भी छह अप्रैल को बास्केटबॉल कोर्ट सैंडिस कंपाउंड में होना है. वॉलीबॉल खेल विधा बालक एवं बालिका का चयन नौ अप्रैल को वॉलीबॉल कोर्ट सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम किया जायेगा. उक्त सभी खेल विधाओं के चयन के लिए चयनकर्ता की प्रतिनियुक्ति बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा की गयी है. बताया कि बिहार में 41 एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र योजना की स्वीकृति मिली है. इसे बढ़ाकर 60 किये जाने का लक्ष्य है. प्रत्येक जिले में एक एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र न्यूनतम खोले जाने हैं. एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण शिविर के प्रत्येक केंद्रों में 30 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










