Bhagalpur news ईशीपुर में बचपन के दोस्त ने मारी गोली, मौत

Updated at : 05 Feb 2025 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news ईशीपुर में बचपन के दोस्त ने मारी गोली, मौत

पीरपैंती ईशीपुर थाना क्षेत्र के बड़ी कमलचक में मंगलवार की देर शाम गोली लगने से उपेंद्र रविदास का पुत्र नीतीश कुमार रविदास (24) की मौत हो गयी

विज्ञापन

पीरपैंती ईशीपुर थाना क्षेत्र के बड़ी कमलचक में मंगलवार की देर शाम गोली लगने से उपेंद्र रविदास का पुत्र नीतीश कुमार रविदास (24) की मौत हो गयी. नीतीश कुमार पेशे से सब्जी विक्रेता था, जो बाराहाट, प्यालापुर, मिर्ज़ागाव सहित अन्य सब्जी मंडियों में सब्जी बेचता था. वह अपना और अपने घर का भरण पोषण करता था. घटना वाली शाम नीतीश विवेक कुमार के साथ घर की छत पर बैठा था. इस दौरान उसका दोस्त विवेक कुमार ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. गोली की आवाज सुन नीचे रोटी बना रही मां सुनीता देवी व चाचा उमाशंकर रविदास ने देखा कि विवेक कुमार व अन्य दो-तीन व्यक्ति भाग रहे थे. लोगों ने छत पर जाकर देखा तो नीतीश खून से लथपथ था. घटना के दौरान छत पर मौजूद बच्चा अभिजीत आनंद ने बताया कि मेरे बगल से होकर उनको गोली लगी है. चाचा उमाशंकर रविदास ने बताया कि देर शाम नीतीश अपने घर की छत पर अपने दोस्त विवेक कुमार व दो अन्य के साथ बातचीत कर रहा था. विवेक कुमार पेशे से सब्जी विक्रेता हैं. दोनों बचपन के दोस्त थे. बात करने के दौरान मेरा छोटा पुत्र अभिजीत आनंद छत पर कॉपी कलम लेने गया, तो पीछे से गोली चलने की आवाज आयी. पीछे घूम देखा, तो नीतीश कुमार के माथे पर विवेक कुमार गोली ताने था. वह धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर गया. बच्चों के चिल्लाने पर विवेक कुमार व अन्य को सीढ़ी होकर भागते पूरे परिवार ने देखा. छत पर जाकर देखने पर नीतीश कुमार खून से लथपथ था. ऑटो से जब पीरपैंती रेफरल अस्पताल ला रहे थे, तो रास्ते में गाड़ी रोक विवेक कुमार और उनके साथी ने बच्चों से मारपीट की. किसी तरह लड़ कर पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले गये, तो चिकित्सक डॉ नीरज कुमार राज ने मृत घोषित कर दिए. नीतीश की शादी की बात चल रही थी, कुछ दिनों में शादी होती. इस घटना से परिजनों व गांव वालों में खौफ का माहौल है.घटना की सूचना पर एसडीपीओ दो डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष चंदन कुमार दो मिलने अस्पताल पहुंचे व घटना की विस्तृत जानकारी ली. एसडीपीओ दो ने परिजनों से लेकर आरोपित की धड़ पकड़ के लिए आसपास के गांव में लगातार छापेमारी कर रहें है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया. मां सुनीता देवी व भाई अनूप का रो-रोकर बुरा हाल है. ईशीपुर थाना क्षेत्र के बड़ी कमलचक में मंगलवार की देर शाम गोली लगने से उपेंद्र रविदास का पुत्र नीतीश कुमार रविदास (24) की मौत हो गयी. नीतीश कुमार पेशे से सब्जी विक्रेता था, जो बाराहाट, प्यालापुर, मिर्ज़ागाव सहित अन्य सब्जी मंडियों में सब्जी बेचता था. वह अपना और अपने घर का भरण पोषण करता था. घटना वाली शाम नीतीश विवेक कुमार के साथ घर की छत पर बैठा था. इस दौरान उसका दोस्त विवेक कुमार ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. गोली की आवाज सुन नीचे रोटी बना रही मां सुनीता देवी व चाचा उमाशंकर रविदास ने देखा कि विवेक कुमार व अन्य दो-तीन व्यक्ति भाग रहे थे. लोगों ने छत पर जाकर देखा तो नीतीश खून से लथपथ था. घटना के दौरान छत पर मौजूद बच्चा अभिजीत आनंद ने बताया कि मेरे बगल से होकर उनको गोली लगी है. चाचा उमाशंकर रविदास ने बताया कि देर शाम नीतीश अपने घर की छत पर अपने दोस्त विवेक कुमार व दो अन्य के साथ बातचीत कर रहा था. विवेक कुमार पेशे से सब्जी विक्रेता हैं. दोनों बचपन के दोस्त थे. बात करने के दौरान मेरा छोटा पुत्र अभिजीत आनंद छत पर कॉपी कलम लेने गया, तो पीछे से गोली चलने की आवाज आयी. पीछे घूम देखा, तो नीतीश कुमार के माथे पर विवेक कुमार गोली ताने था. वह धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर गया. बच्चों के चिल्लाने पर विवेक कुमार व अन्य को सीढ़ी होकर भागते पूरे परिवार ने देखा. छत पर जाकर देखने पर नीतीश कुमार खून से लथपथ था. ऑटो से जब पीरपैंती रेफरल अस्पताल ला रहे थे, तो रास्ते में गाड़ी रोक विवेक कुमार और उनके साथी ने बच्चों से मारपीट की. किसी तरह लड़ कर पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले गये, तो चिकित्सक डॉ नीरज कुमार राज ने मृत घोषित कर दिए. नीतीश की शादी की बात चल रही थी, कुछ दिनों में शादी होती. इस घटना से परिजनों व गांव वालों में खौफ का माहौल है.घटना की सूचना पर एसडीपीओ दो डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष चंदन कुमार दो मिलने अस्पताल पहुंचे व घटना की विस्तृत जानकारी ली. एसडीपीओ दो ने परिजनों से लेकर आरोपित की धड़ पकड़ के लिए आसपास के गांव में लगातार छापेमारी कर रहें है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया. मां सुनीता देवी व भाई अनूप का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन