Bihar News : भागलपुर में पुलिस की गोली से बच्चा हुआ घायल, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2022 7:10 PM
भागलपुर में अपराधी को पकड़ने गए पुलिस की गोली से एक 14 वर्षीय बच्चा घायल हो गया है. घायल बच्चे का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
भागलपुर के रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर में नवगछिया पुलिस की गोली से एक बच्चा जख्मी हो गया. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया है. साथ ही ग्रामीणों ने तोड़ फोड़ भी किया है. और पुलिस की गाड़ी में भी आग लगा दी है. जख्मी बच्चे का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस एक अपराधी को पकड़ने गई हुई थी. इस दौरान पुलिस द्वारा गोली चलाई गई, जिसमें एक 14 वर्षीय बच्चे को गोली लग गई. गोली लगने से बच्चा जख्मी हो गया. घायल बच्चे राजीव को ग्रामीणों ने आनन फानन में इलाज के लिए अनुण्डल अस्पताल भेज दिया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बच्चे को लगने की वजह से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया है. इसके साथ ही गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ भी की है और साथ ही पुलिस के गाड़ी में भी आग लगा दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










