Bhagalpur news केमिस्टों ने मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पैदल मार्च किया

Updated at : 29 Apr 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news केमिस्टों ने मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पैदल मार्च किया

पहलगाम आतंकी हमले में मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए धर्मशाला से नवगछिया रेलवे स्टेशन तक पैदल मार्च किया.

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले में मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए धर्मशाला से नवगछिया रेलवे स्टेशन तक पैदल मार्च किया. मारवाड़ी विवाह भवन में केमिस्ट एकत्रित हुए. संस्था के उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद रूंगटा के नेतृत्व में पैदल मार्च किया. आज दिनभर नवगछिया अनुमंडल के सभी दवा दुकानदारों के काली पट्टी लगा कर विरोध प्रदर्शन किया व सभी थोक दवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. पैदल मार्च में नवगछिया बाजार से सचिव शबनम कुमारी पति मृत्युंजय प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, सौरभ कुमार गर्ग, रमेश कुमार चौधरी, विजय प्रकाश सर्राफ, संजीव जायसवाल, संदीप कुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रंजीत पोदार, प्रियम मावंडिया, नीलेश कुमार, अशोक पोद्दार, मनोज चौधरी सहित बाजार के अन्य केमिस्ट व प्रखंड के खरीक बाजार, झंडापुर, बिहपुर, नारायणपुर, भवनगामा, ढोलबज्जा बाजार, साहू परबत्ता, सैदपुर से कई केमिस्टों ने भाग लिया.

दाखिल खारिज रिजेक्ट करवाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग, ऑडियो वायरल

दाखिल खारिज रिजेक्ट करवाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग का ऑडियो वायरल हो रहा. नवगछिया में दाखिल खारिज के नाम पर रुपये का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. वायरल ऑडियो नवगछिया के सीओ संतोष कुमार सुमन के चालक राहुल कुमार व मधुकांत झा के बीच का बताया जा रहा है. दाखिल खारिज का 35 हजार रुपये, दाखिल खारिज रिजेक्ट करवाने का 40 हजार रुपये मांगा जा रहा है. अंचल कार्यालय नवगछिया में सभी कार्य के लिए रुपये फिक्स होता है. फोन पर बात कर दाखिल खारिज रिजेक्ट करवाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की जा रही है. सीओ के ड्राइवर कहता है दाखिल खारिज के लिए 30 से 35 हजार रुपये लिया जा रहा है. आपको रिजेक्ट करवाना है, तो 40 हजार रुपये लगेंगे. आपत्ति लगा कर रिजेक्ट करवायेंगे, तो डीसीएलआर भी जजमेंट नहीं दे पायेंगे. रुपये देने के पांच मिनट बाद रिपोर्ट मिल जायेगी. रुपये आपके सामने ही सीओ के हाथ में दे देंगे. रुपये देने के पांच मिनट के बाद रिपोर्ट मिल जायेगी. शाम तक रुपये दे दिजिएगा, तो काम हो जायेगा. मधुकांत झा का कहना है जमीन धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री करवाया गया है. अब किसी तरह दाखिल खारिज रोकना है. सीओ संतोष कुमार सुमन कहते हैं कि दाखिल खारिज व अन्य किसी काम में रुपये लेन-देन की बात पूरी तरह गलत है. वायरल ऑडियाे चालक राहुल कुमार का लग रहा है. वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है. वायरल ऑडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन