Aaj ka mausam. भागलपुर में आंधी-बारिश के आसार, किसानों को सिंचाई और छिड़काव रोकने की सलाह
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
Bhagalpur Weather: बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई शनिवार को भागलपुर जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए खड़ी फसलों में सिंचाई फिलहाल रोक दें. साथ ही खाद और कीटनाशकों का छिड़काव साफ मौसम में ही करें. मूंग और उड़द की देर से बोई गई फसलों में पीला मोजेक रोग की निगरानी रखने को कहा गया है. विशेषज्ञों के अनुसार यह रोग सफेद मक्खियों के जरिए फैलता है, जिससे पत्तियां और फलियां पीली पड़ जाती हैं. रोगग्रस्त पौधों को हटाकर नष्ट करने और साफ मौसम में इमिडाक्लोरोप्रिड घोल के छिड़काव की सलाह दी गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










