ePaper

bhagalpur news. राढ़ी बांधव समिति के शताब्दी समारोह में देश-विदेश से पहुंचेंगे अतिथि

Updated at : 11 Apr 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. राढ़ी बांधव समिति के शताब्दी समारोह में देश-विदेश से पहुंचेंगे अतिथि

राढ़ी बांधव समिति की ओर से रविवार को शताब्दी समारोह भव्य तरीके से मनाया जायेगा. इसमें देश विदेश से अतिथि पहुंचेंगे. उक्त जानकारी शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने राढ़ी बांधव आश्रम, सुरखीकल में पत्रकारों को दी.

विज्ञापन

-शताब्दी समारोह का मुख्य आयोजन आनंदगढ़-जवारीपुर स्थित एक विवाह भवन में कल, आज प्रभातफेरी व झंडोत्तोलन

फोटो नंबर : मनोज

वरीय संवाददाता, भाागलपुर

राढ़ी बांधव समिति की ओर से रविवार को शताब्दी समारोह भव्य तरीके से मनाया जायेगा. इसमें देश विदेश से अतिथि पहुंचेंगे. उक्त जानकारी शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने राढ़ी बांधव आश्रम, सुरखीकल में पत्रकारों को दी. समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार घोष ने बताया कि 1925 में सन्हौला प्रखंड के महियामा गांव निवासी मणीद्र चंद्र घोष ने संस्था की नींव कायस्थ समाज के गण्यमान्य लोगों के साथ मिलकर रखी थी. अब समिति की शाखा बिहार, झारखंड, बंगाल, महाराष्ट्र समेत देश के लगभग कई राज्यों में कार्य कर रही है. अब तक समिति ने 32 महाअधिवेशन आयोजित किया है. सौ साल पूरा होने पर संस्था 13 अप्रैल को अपनी स्थापना का सौवां वर्षगांठ मनाने जा रही है. मुख्य आयोजन जवारीपुर -आनंदगढ़ स्थित एक विवाह भवन में होगा. इसमें तीन हजार से अधिक समाज के लोग शामिल होंगे. बाहर के अतिथियों का आना शुरू हो गया है.

महामंत्री प्रणव दास ने बताया कि अपने गौरवशाली पल को याद करने के लिए विशेष कार्यक्रम होगा. स्मारिका का विमोचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई तरह का आयोजन होगा. समिति अपने समाज के गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा में मदद करती है, तो बेटियों के विवाह में भी सहयोग किया जाता है. यह आयोजन समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करेगा. कार्यक्रम के संयोजक डाॅ रंजन सिन्हा ने बताया कि दो दिनों तक कार्यक्रम होगा. शनिवार सुबह प्रभात फेरी एवं झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा. रविवार को मुख्य कार्यक्रम होना तय है. सुबह छह बजे से देर रात तक कार्यक्रम होना है. इस मौके पर अभय घोष सोनू, मनोज दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन