Bhagalpur, बीडीओ ने150 से कम मकान वाले प्रगणकों को दिया अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur, बीडीओ ने150 से कम मकान वाले प्रगणकों को दिया अल्टीमेटम

जनगणना 2027 ने पकड़ी रफ्तार, 30% घरों की गिनती पूरी

विज्ञापन

भागलपुर के कहलगांव से रिपोर्ट,

कहलगांव.जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत प्रखंड के बिभिन्न पंचायतों में चल रहे मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के कार्य पूरे रफ्तार पर है. कुल 764 ब्लॉकों में से 230 ब्लॉक में काम पूरा हो चुका है. यह कुल लक्ष्य का लगभग 30% है.प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने शेष 534 ब्लॉकों का कार्य शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि 150 या उससे कम मकान वाले प्रगणक अपने आवंटित कार्य को प्राथमिकता पर निपटाएं.बीडीओ ने समयसीमा में काम पूरा करने वाले कर्मियों को प्रखंड प्रशासन की “रीढ़ ” बताया. वहीं, लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों से स्पष्टीकरण का मांग किया गया है. चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.गौरतलब है कि मकान सूचीकरण के आंकड़े ही जनगणना 2027 के दूसरे चरण का आधार बनेंगे. प्रशासन जून 2026 तक पहला चरण पूरा करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन