Bhagalpur news पति को गुम करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया

Updated at : 31 Jan 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पति को गुम करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया

भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की एक महिला ने गांव की ही दूसरी महिला पर संपत्ति की लालच में पति को भगा कर गुम करने का आरोप लगा कर थाना में गुरुवार को केस दर्ज कराया है

विज्ञापन

भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की एक महिला ने गांव की ही दूसरी महिला पर संपत्ति की लालच में पति को भगा कर गुम करने का आरोप लगा कर थाना में गुरुवार को केस दर्ज कराया है. पीड़िता ने भवानीपुर पुलिस को बताया कि पति 24 जनवरी की संध्या से ही गायब है. काफी खोजबीन रिश्तेदारों के यहां किया पर नहीं मिले. पता चला है कि गांव के ही नारायण व उसकी पत्नी, सास ससुर की संपत्ति के लोभ में मेरे पति प्रेम कुमार उर्फ बंटी का अपहरण कर लिया है. पति की दिमागी हालात ठीक नहीं है. इलाज छह महीने से कराया जा रहा है. महिला ने दूसरी महिला के पति नारायण देव पर शराब पीकर गाली-गलौज करने व गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. ग्रामीण सूत्र बताते हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का है. बंटी पहले भी गांव की उस महिला से प्रेम में शादी की नीयत से भागने का प्रयास किया था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. भवानीपुर पुलिस ने भी दोनों पक्षों के अभिभावक को बुला कर समझा बुझा दिया था. दोनों रिश्ते में देवर भाभी हैं. युवक की शादी आठ महीना पहले हुई है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड के कमरगंज हॉल्ट के पूर्व पोल संख्या 332/19 जहांगीरा समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. आरपीएफ पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय सुगो देवी पति स्व अजीत तांती, वार्ड नौ के रूप में हुई. गाय चराने के दौरान दोनों ओर से ट्रेन आने के कारण गाय को बचाने में महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी, और उसकी मौत हो गयी. मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. दूसरी ओर चर्चा है कि गनगनिया समीप एक लड़की की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. परिजन शव को लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन