चाकू दिखा दुष्कर्म व वीडियो बनाने का मामला दर्ज

पश्चिम टोला की एक युवती ने गांव के ही मो छोटू पर धमकी देकर घर में बुलाने व चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है
पीरपैंती पश्चिम टोला की एक युवती ने गांव के ही मो छोटू पर धमकी देकर घर में बुलाने व चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने रविवार की दोपहर में उसे मो सरफराज के घर आने के लिए फोन किया. इंकार करने पर उंसके भाई को जान से मार देने की धमकी दी. वह उसके बताये जगह पर चली गयी. मो छोटू ने चाकू का भय दिखा दुष्कर्म किया व वीडियो भी बनाया. उसने धमकी दी कि अगर इसकी सूचना किसी अन्य को दोगी, तो वीडियो वायरल कर दूंगा. किसी तरह वह अपने घर आयी और मां से घटना की जानकारी दी. उसकी मां जब मो छोटू से इस बारे में पूछताछ करने गयी, तो वहां मो रामजनी ने गाली गलौज कर उसे भगा दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित के धरपकड़ के लिए रात में छापेमारी करने में जुटी है.
पुत्री को गायब करने को लेकर थाना में दिया आवेंदन, केस दर्ज
बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपनी पुत्री के घर से लापता होने को लेकर बिहपुर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. आवेदन में लिखा है कि 19 जून की रात से उसकी 23 वर्षीया पुत्री घर से अचानक गायब हो गयी .खोजबीन करने पर पता चला कि खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के गढ़िया के मिट्ठू कुमार पिता भवेश चौधरी और भवेश चौधरी, गुड़िया देवी उर्फ गुडो सभी ने बहला फुसलाकर मेरी पुत्री को गायब कर दिया है. पूर्व में भी मिट्ठू मेरी पुत्री के मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान करता था, जिसको लेकर विवाद भी हुआ था. घटना के अगले दिन 20 जून को बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा वार्ड छह तीन खुट्टी टोला स्थित विक्टर कुमार पिता भिखो कुमर के घर मिट्ठू के ननिहाल (जहां मिट्ठू सपरिवार वर्षों से रहता है) जाकर पूछा जिस पर मिट्ठू की मां गुड़िया देवी व अन्य ने मिलकर गाली गलौज करके भगा दिया और कहा, जो करना है करो. पीड़ित महिला ने पुत्री की सकुशल बरामदगी के साथ ही अभियुक्तों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने कहा कि आवेंदन पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




