bhagalpur news. वायुसेना सार्जेंट की पत्नी से चेन छिनतई मामले में केस दर्ज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. वायुसेना सार्जेंट की पत्नी से चेन छिनतई मामले में केस दर्ज

इशाकचक थाना क्षेत्र में वायुसेना से सेवानिवृत्त सार्जेंट की पत्नी कुंदन देवी से चेन छिनतई के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

इशाकचक थाना क्षेत्र में वायुसेना से सेवानिवृत्त सार्जेंट की पत्नी कुंदन देवी से चेन छिनतई के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता के बयान पर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. मामला बीते शनिवार की सुबह न्यू विक्रमशिला कॉलोनी का है, जहां वृद्धा से एक बाइक सवार ने सुनियोजित तरीके से चेन छीन ली थी. पीड़िता कुंदन देवी ने बताया कि बीते तीन दिन से एक युवक बाइक से उनका पीछा कर रहा था. शुक्रवार को भी वह उनके पास पहुंचा था और मोहल्ले के किसी मकान के बारे में पूछताछ करने लगा था. उन्होंने दूरी बनाकर जवाब दिया, जिससे उसे चेन छीनने का मौका नहीं मिला. शनिवार की सुबह आरोपी को मौका मिल गया और वह घटना को अंजाम देकर भाग निकला. पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पहले से रेकी कर रखी थी और ऐसे रास्ते से भागा जहां सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में न आ सके. एक फुटेज मिला भी है, लेकिन वह काफी धुंधला है, जिससे पहचान संभव नहीं हो पा रही है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और इलाके में लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन