Bhagalpur news पशु पक्षियों के लिए दाना-पानी को लेकर चलाया अभियान

Updated at : 11 Apr 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पशु पक्षियों के लिए दाना-पानी को लेकर चलाया अभियान

बेजुबान पशु पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन अलग-अलग संस्था संगठन के लोगों में बांटा गया ताकि अधिक से अधिक लोग पशु पक्षियों को अपनी छत पर दाना पानी दे सके.

विज्ञापन

पीरपैंती सावित्री आंतरिक सेवा ट्रस्ट बाराहाट ईशीपुर के संस्थापक स्काउट प्रशिक्षक मुकेश आजाद के निर्देशन में बेजुबान पशु पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन अलग-अलग संस्था संगठन के लोगों में बांटा गया ताकि अधिक से अधिक लोग पशु पक्षियों को अपनी छत पर दाना पानी दे सके. योगीवीर शनिदेव मंदिर के महंत उमाशंकर शर्मा बाबा, ब्रह्माकुमारी आश्रम की लीला दीदी, ईशीपुर थाना के ब्रजेश कुमार, मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर, वार्ड सदस्य छह संतोष कुमार, वार्ड पांच के प्रतिनिधि बबलू साह, दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक, शिव शिष्य परिवार के कुंदन शर्मा के अलावा कई शिक्षकों को मिट्टी का बर्तन देकर पशु पक्षियों को पानी पिलाने के लिए जागरूक किया गया. अलग-अलग संगठनों के लोगों ने कहा कि आंतरिक सेवा की पहल बहुत सुंदर और सराहनीय है. भविष्य में जरूरत पड़ेगी, तो हम लोग भी संस्था का साथ देंगे. मुकेश आजाद ने कहा कि सावित्री आंतरिक सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य पशु पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए जागरूक करना, पेड़ पौधे लगाना, कृषि, शिक्षा, चिकित्सा पर काम करना ताकि ट्रस्ट के माध्यम से अधिक से अधिक आंतरिक सेवा किया जा सके. पुलिस प्रशासन ने भी इस अभियान को समर्थन दिया.

चाकू मार कर घायल करने वाला आरोपित गिरफ्तार

चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपित को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के नयाटोला का कन्हैया सहनी है. पुलिस ने बताया कि नयाटोला के रवि कुमार ने आवेदन दिया कि बीते दिन गुड्डू कुमार के पास बकाया पैसा मांगने गये थे, उसी क्रम में उनके व गुड्डू कुमार के बीच बहस होने लगी. इस बीच कन्हैया सहनी अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर जान मारने की नीयत से उन्हें तथा उनके दोस्त को चाकू एवं लाठी-डंडे से मार कर जख्मी कर दिया. नवगछिया थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी. नामजद आरोपित कन्हैया सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन