Bhagalpur news महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की पहल

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की पहल

बाबा अजगैवीनाथ मंदिर की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की पहल होगी.

विज्ञापन

बाबा अजगैवीनाथ मंदिर की ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की पहल होगी. आयोजन समिति के सचिव निरंजन चौधरी ने कहा कि लक्ष्य है कि महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात में देश के विभिन्न हिस्सों से झांकियां अपनी सहभागिता दें, ताकि यह आयोजन एक भव्य धार्मिक उत्सव के रूप में स्थापित हो सके. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रावणी मेला में बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की सक्रिय सहभागिता रहती है, उसी तर्ज पर महाशिवरात्रि महोत्सव में भी विभाग को जोड़ा जायेगा. जल्द ही पर्यटन विभाग से पत्राचार कर औपचारिक अनुरोध किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के सहयोग से महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल झांकियों का आयोजन किया जायेगा. इससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी और सुलतानगंज की सांस्कृतिक विरासत को नया मंच मिलेगा.

जूना अखाड़ा व संत-महात्माओं के आगमन पर मंथन

महोत्सव को व्यापक बनाने के लिए श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सहयोग से देश-विदेश के संत-महात्माओं के आगमन पर विचार किया जायेगा. जल्द बैठक कर सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श होगा, ताकि महाशिवरात्रि महोत्सव अधिक भव्य हो सके. महाशिवरात्रि महोत्सव को वैश्विक पहचान मिलने की संभावना जतायी गयी.

सुलतानगंज को मिलेगी वैश्विक धार्मिक पहचान

आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि इन पहल से बाबा अजगैवीनाथ की पावन नगरी सुलतानगंज धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूती से उभरेगी तथा महाशिवरात्रि महोत्सव श्रावणी मेला की तरह एक बड़ा पहचान बनेगा. मौके पर मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी, आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे. v

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन