Bhagalpur news ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत

अवैध रूप से बालू ढो रहे ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी.

विज्ञापन

अवैध रूप से बालू ढो रहे ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नवगछिया नगर परिसर स्थित चैती दुर्गा स्थान के स्व हरी प्रसाद भगत के पुत्र शालीग्राम भगत (90) के रूप में हुई है. शालीग्राम भगत अपने पोते यस भगत के साथ चार्जेबल स्कूटी से श्रीपुर इलाके में खेत देखने गये थे. खेत से लौटने के दौरान मछली हाट के समीप तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी. हादसे में शालीग्राम भगत गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि पोते को हल्की चोट आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शालीग्राम भगत को मृत घोषित कर दिया. यस भगत का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. शालीग्राम भगत अपने पीछे दो पुत्र अजय कुमार भगत, दीपक कुमार भगत और एक पुत्री रोजी को छोड़ गये हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नवगछिया क्षेत्र में कोसी नदी किनारे अवैध रूप से बालू खनन धड़ल्ले से जारी है और ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार बाजार और आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरते हैं, जिससे आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित ट्रैक्टर चालक की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है.

ट्रैक्टर जब्त, वारंटी गिरफ्तार

गोराडीह पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई कोतवाली-भागलपुर मुख्य मार्ग सतजोड़री मोड़ के पास की गयी. कोतवाली से भागलपुर जा रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर को सड़क किनारे छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी. थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर की सूचना खनन विभाग को दे दी गयी है और आगे की कार्रवाई की जायेगी. ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन