Bhagalpur news पिता की मौत को संदेहास्पद बता बेटी पोस्टमार्टम कराने पर अडिग

Updated at : 22 Apr 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पिता की मौत को संदेहास्पद बता बेटी पोस्टमार्टम कराने पर अडिग

सुलतानगंज पैन गांव के किसान अविनाश यादव(55) की संदेहास्पद मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज पैन गांव के किसान अविनाश यादव(55) की संदेहास्पद मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. किसान अपने मौसा के श्राद्धकर्म में भाग लेने खगड़िया जिला के सलारपुर गांव गया था. पिता की अचानक मौत से एकलौती बेटी पटना पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही संध्या कुमारी ने पिता की मौत को संदेहास्पद बता बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार नहीं होने देने की बात पर अडिग हो गयी. शव मंगलवार सुबह पैन गांव लाया गया. शव आने के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने मे जुटे थे. बेटी ने कहा कि पिता की मौत का राज पोस्टमार्टम में खुलेगा.परिजन को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया. महिला सिपाही ने घटना की जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों सहित सुलतानगंज थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मृतक की बेटी के आने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्देश दिया.बेटी ने बताया पिता बिल्कुल स्वस्थ थे. अचानक मौत होना संदेहास्पद है. बेटी ने संपत्ति विवाद में पिता की हत्या की आशंका व्यक्त कर पोस्टमार्टम की मांग कर रही थी.भाई अजय यादव ने बताया कि अविनाश चार दिनों से लगातार शादी समारोह में भाग लेकर सोमवार सुबह बरात से लौटने के बाद शाम में दोनों भाई मौसा के श्रद्धकर्म में भाग लेने गये थे. सोमवार रात भोज खाकर एक साथ दोनों भाई सोने चले गये. आधी रात को अचानक तबीयत खराब हो गयी. आशंका है कि ब्रेन हेमरेज से मौत हुई है. मौसेरी बहन विनिता देवी ने बताया कि हम लोग सो कर उठे तो देखा कि उनके नाक से हल्का-हल्का खून बह रहा था और बिछावन के चारों तरफ उल्टी था. इलाज के लिए प्राइवेट क्लिनिक ले गये. डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी, तो स्थानीय ग्रामीण व परिजन ने लिखित देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही.

परिजन ने महिला सिपाही को समझाया, पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

पिता की मौत पर संदेह जताने के बाद महिला सिपाही गांव पहुंची, तो परिजनों ने उसे काफी समझाया. परिजन ने महिला सिपाही को बताया कि पिता की मौत अचानक तबीयत खराब होने से हुई है. काफी समझाने के बाद बेटी पिता का पोस्टमार्टम नहीं कराने व अंतिम संस्कार करने पर राजी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन