bhagalpur news. फुटबॉल का टीएनबी व क्रिकेट की मेजबानी एसएसवी कॉलेज को

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. फुटबॉल का टीएनबी व क्रिकेट की मेजबानी एसएसवी कॉलेज को

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने शनिवार को सत्र 2025-26 इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर कैलेंडर जारी किया है

विज्ञापन

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने शनिवार को सत्र 2025-26 इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर कैलेंडर जारी किया है. कैलेंडर में 20 खेल को शामिल किया गया है. टीएनबी कॉलेज को इंटर कॉलेज फुटबॉल व एसएसवी कॉलेज को इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली. मौके पर प्रभारी कुलपति ने कहा कि खिलाड़ियों में खेल भावना व नियमाें का पालन करना चाहिए. साथ ही मेजबान कॉलेज को निर्देशित किया है कि खेल का आयोजन भव्य तरीके से हो. आयोजन संबंधित बजट का अनुमोदन कुलपति से कराने के लिए कहा गया है. विवि के खेल सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि विभिन्न कॉलेजों व पीजी विभागों के शिक्षक, शिक्षिका-कर्मचारी विभिन्न खेलों के लिए विवि टीम मैनेजर बनने के लिए रुचि के अनुसार अपना नाम विवि के क्रीड़ा परिषद को उपलब्ध कराये, ताकि उनके अनुभव का लाभ विवि उठा सके. मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह, प्रो पवन कुमार सिंन्हा, डॉ दीपू महतो, प्रो निशा झा, डॉ लक्ष्मी पांडे, अभिमन्यु प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. खेलों की इन्हें मिली मेजबानी

खेल मेजबानी

कबड्डी महिला बीएलएस कॉलेज

कबड्डी पुरुष बीएलएस कॉलेज

योगा पुरुष व महिला मुरारका कॉलेज

बैडमिंटन पुरुष व महिला पीजी एथलेटिक्स यूनियन

टेबल टेनिस पुरुष व महिला मुरारका कॉलेज

वॉलीबॉल पुरुष बीएन कॉलेज

वॉलीबॉल महिला एसएम कॉलेज

खो खो पुरुष जेपी कॉलेज नारायणपुर

खो खो महिला एसएम कॉलेज

एथलेटिक्स पुरुष व महिला टीएमबीयू खेल विभाग

बॉक्सिंग पुरुष व महिला बीएन कॉलेज

फुटबॉल पुरुष टीएनबी कॉलेज

क्रिकेट पुरुष एसएसवी कॉलेज

क्रिकेट महिला मारवाड़ी कॉलेज

क्रास कंट्री रेस पीबीएस कॉलेज बांका

हैंडबॉल पुरुष व महिला एमएएम कॉलेज नवगछिया

शतरंज पुरुष व महिला सबौर कॉलेज

बॉल बैडमिंटन पुरुष व महिला जीबी कॉलेज नवगछिया

रग्बी फुटबॉल पुरुष व महिला टीएनबी कॉलेज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन