ePaper

दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल

Updated at : 21 Mar 2020 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल

रास्ते को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर घुस कर एक महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की

विज्ञापन

सुलतानगंज. बिहार के भागलपुर जिले के सुलतानगंज स्थित थाना क्षेत्र के महेशी गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर घुस कर एक महिला को निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई की. वही नहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियों भी बनाया, इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इधर पीड़िता ने दो दिन पहले थाना में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित महिला के पुत्र ने बताया कि पड़ोस के एक दबंग परिवार के लोगों ने उसके घर घुस कर हमला कर दिया. उन लोगों ने उसकी मां को निर्वस्त्र कर लाठी, डंडे और खंती से पीटा. पिटाई से उसकी मां का सिर फूट गया और बेहोश हो गयी. इस दौरान दबंगों ने घर के अन्य सदस्यों को भी पीटकर जख्मी कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर पीड़ित परिवार के सदस्य दहशत में हैं.

महिला से 11 हजार झपटकर भागे बदमाश, दो गिरफ्तार

जगदीशपुर के बलुआचक स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकासी के दौरान झपटमारों ने उस्तु गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी बबीता देवी से 11 हजार रुपये झपट लिये. महिला ने बताया कि एटीएम से एक बार दो हजार और दूसरी बार नौ हजार रुपये निकाले. पैसे निकालकर एटीएम से जैसे ही बाहर निकली अंदर में मौजूद दो उचक्कों ने उसके हाथ से सारे पैसे झपट लिये. एक उचक्का बाइक लेकर पहले से एटीएम के बाहर दोनों का इंतजार कर रहा था. दोनों झपटमार उस बाइक पर बैठ कर भाग निकले. सूचना मिलने पर पुलिस ने बाइपास थाना के समीप नाकाबंदी कर दो झपटमारों को गिरफ्ता र कर लिया. पकड़े गये झपटमार मिथुन कुमार व शुभम कुमार पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं. उनके पास से कई एटीएम कार्ड और 19 हजार रुपये बरामद हुए. थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन