Bihar Board: समय पर कैसे आयेगा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट?, कॉपी चेक करने की ड्यूटी से आधे शिक्षक हुए गायब

Published at :06 Mar 2021 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board: समय पर कैसे आयेगा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट?, कॉपी चेक करने की ड्यूटी से आधे शिक्षक हुए गायब

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुक्रवार से शहर के पांच केंद्रों पर शुरू हो गया. पहले दिन पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर 50 फीसदी परीक्षक उपस्थित रहे, वहीं आधे परीक्षक कॉपी जांचने नहीं पहुंचे. मूल्यांकन कार्य राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, नवस्थापित जिला स्कूल, मारवाड़ी पाठशाला, मुस्लिम माइनेरिटी कॉलेज समेत पांच केंद्र पर जारी रहा.

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने मूल्यांकन केन्द्रों का निरीक्षण के दौरान पाया कि मूल्यांकन केन्द्रों पर परीक्षकों की संख्या काफी कम है. शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ी तो मूल्यांकन में देरी होगी. डीईओ ने कहा कि कई शिक्षकों को गुरुवार को स्कूलों से मूल्यांकन के लिये भेजा गया. शुक्रवार को अधिक शिक्षक नहीं पहुंचे.

जानकारी हो कि मूल्यांकन में लगाये गये शिक्षकों में स्कूल के शिक्षकों के अलावा एफिलिएटेड कॉलेजों के शिक्षक भी बड़ी संख्या में लगाये गये हैं. डीइओ ने बताया कि बिना सूचना के मूल्यांकन केन्द्र से गायब शिक्षकों पर कार्रवाई होगी.

Also Read: Bank Close: दो दिनों की हड़ताल, लेकिन लगातार 4 दिनों तक बंद रहेगी बिहार की 7620 बैंक शाखाएं, जानें तिथि और कारण

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन