Bhagalpur News. मछली पट्टी स्थित गोदाम से चारों ने ताला तोड़ कर उड़ाया तीन लाख का माल
Updated at : 22 Nov 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़कर चोरी.
विज्ञापन
– व्यवसायी ने कोतवाली थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी, छानबीन में जुटी पुलिस
मछली पट्टी स्थित एक गोदाम का ताला तोड़ कर चोरों ने तीन लाख के माल की चोरी कर ली है. दुकानदार बाइपास थाना क्षेत्र के गौराचौकी निवासी मंतलाल भगत ने मामले की प्राथमिकी कोतवाली थाने में दर्ज करायी है. मंतलाल का कहना है कि 16 नवंबर की रात्रि को वे मछली पट्टी स्थित होलसेल मार्केट स्थित गोदाम को बंद कर घर गये. 17 नवंबर को जब वह वापस गोदाम पर आये तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ है और गोदाम में रखा गया, मसाला, हल्टी, मिर्ची की बोरी गायब है. दुकानदार ने बताया कि उन्होंने महज दो दिन पहले ही चार लाख रुपये का माल गोदाम में रखा था. अनुमान है कि एक लाख का माल बिका है, बाकी तीन लाख का माल चोरी हो गयी.पिछले दिनों भी दो गोदाम में हो चुकी है चोरी
आसपास के व्यवसायियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों ही मछली पट्टी की दो दुकानों में चोरी हो चुकी है. चोरी की गयी सामग्री का मूल्य कुछ कम था. इसलिए दुकानदारों ने कानूनी पड़चे से बचने के लिए प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी. दुकानदारों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इन दिनों मार्केट में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे वे लोग चिंतित हैं. दुकानदारों ने बताया कि रात्रि में पुलिस गश्त नहीं करती है. यही कारण है चोर अपना काम आसानी से कर लेते हैं. व्यवसायियों ने चोरी की घटना को रोकने के लिए रात्रि में सघन गश्त करने की मांग की है. इधर कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है. जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




