अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट व जीएसटी प्रैक्टिशनर्स की राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका : संयुक्त आयुक्त

Updated at : 14 Mar 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट व जीएसटी प्रैक्टिशनर्स की राजस्व बढ़ाने में अहम भूमिका : संयुक्त आयुक्त

राजस्व बढ़ाने के विषय पर सेमिनार.

विज्ञापन

भागलपुर : जीएसटी कार्यालय, भागलपुर द्वारा राजस्व वृद्धि पर मंथन… विषय पर सेमिनार का आयोजन समीक्षा भवन में किया गया. सेमिनार संयुक्त आयुक्त राज्य कर, भागलपुर – एक व दो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी. जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता व जीएसटी प्रैक्टिशनर्स ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त आयुक्त राज्य कर मिनी ने कहा कि अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट व जीएसटी प्रैक्टिशनर्स राज्य के राजस्व को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने टीडीएस अनुपालन, आईटीसी रिवर्सल सौ प्रतिशत आईटीसी का उपयोग से जुड़ी समस्याएं तथा बकाया सरकारी राजस्व की वसूली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला. मैरेज हॉल कोचिंग सेंटर आदि में टैक्स पोटेंशियल की बात कही. उपस्थित टैक्स प्रोफेशनल से राज्य के राजस्व संवर्धन हेतु अपने सुझाव एवं व्यावहारिक अनुभव साझा करने का आग्रह भी किया. इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त राज्य कर संजीत कुमार ने शत–प्रतिशत रिटर्न फाइलिंग तथा सकल लाभ के आधार पर कर भुगतान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे राज्य के राजस्व में वृद्धि संभव है. सेमिनार में कई कर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये. अधिवक्ता आकृति ने लंबित कर वादों के शीघ्र निपटारे के माध्यम से राजस्व प्राप्ति बढ़ाने का सुझाव दिया.

सीए पुनीत चौधरी ने किराये पर दी गयी संपत्तियों से कर वसूली बढ़ाने की संभावना पर प्रकाश डाला. वहीं अधिवक्ता राणा ने प्रोफेशनल टैक्स की प्रभावी वसूली का मुद्दा उठाया. वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए पी.के. झुनझुनवाला ने संयुक्त आयुक्त मिनी द्वारा इस सेमिनार के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विभाग और कर पेशेवरों के बीच बेहतर समन्वय के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय–समय पर आयोजित किए जाने चाहिए. सेमिनार में सहायक आयुक्त राज्य कर आकाश आनंद, मयंक प्रकाश, विवेक मिश्रा, आशीष सौरभ आशुतोष सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता एवं जीएसटी प्रैक्टिशनर्स उपस्थित थे.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन