भागलपुर स्टेशन के केबिन एरिया में पटरी पर बह रहा बोरिंग का पानी, रेलवे कर्मियों ने उठाये सवाल
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 11:47 AM
विज्ञापन
Bhagalpur News : रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहने वाला रेलवे विभाग इस बार खुद सवालों के घेरे में आ गया है. भागलपुर स्टेशन के केबिन एरिया में रेलवे की ओर से ही बोरिंग का पानी पटरी पर बहाए जाने का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के समीप केबिन एरिया में रेलवे ट्रैक पर पानी बहने का मामला सामने आया है. खास बात यह है कि यह पानी किसी बाहरी कारण से नहीं, बल्कि रेलवे द्वारा कराए जा रहे बोरिंग कार्य से निकल रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मी ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पानी बंद कराने का निर्देश दिया.जहां रुकता है अधिकारियों का सैलून, वहीं दिखी लापरवाही
जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर एक से केबिन की ओर जाने वाले रास्ते के पास उस स्थान पर यह स्थिति देखी गयी, जहां जीएम, डीआरएम सहित कई बड़े अधिकारियों का सैलून लगाया जाता है.रेलवे परिसर में जल मीनार के बगल में बोरिंग का कार्य कराया जा रहा था. इसी दौरान बोरिंग का पानी चारदीवारी से रिसते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंचने लगा.रेलवे कर्मी ने स्टेशन अधीक्षक को दी सूचना
पटरी पर पानी बहता देख रेलवे के एक कर्मी ने इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन अधीक्षक को दी. सूचना मिलने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली.इसके बाद तत्काल पानी बंद कराने का निर्देश दिया गया.ट्रैक सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
रेलवे ट्रैक पर लगातार पानी गिरने की घटना ने ट्रैक सुरक्षा और कार्य निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि समय रहते मामला सामने आने के कारण स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया.रेलवे सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो.यात्रियों ने जतायी चिंता
स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलवे परिसर में इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय है. लोगों का मानना है कि जहां बड़े अधिकारियों का आना-जाना होता है, वहां भी यदि ऐसी स्थिति है तो अन्य जगहों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.फिलहाल रेलवे अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने की बात कही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










