Bhagalpur news मुरारका कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated at : 31 Jan 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news मुरारका कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन

सुलतानगंज मुरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज मुरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन डॉ नागेंद्र तिवारी व प्रो हुमायूं हुंमा ने किया. रक्तदान की शुरुआत कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार रंजन ने रक्तदान कर की. मीडिया प्रभारी डॉ कुमार प्रभाष ने बताया कि रक्तदान करने वालों में भूगोल विभाग के सहायक प्रो डॉ नवल राम, एनएसएस कार्यकर्ता अंकित कुमार, निर्भय कुमार, सुमित कुमार, नीतू, सानिया, तान्या के अलावा कई छात्र-छात्राओं ने शिरकत की. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित रंजन तथा उनके टीम का सहयोग रहा. घर के बाहर लगी बाइक चोरी सुलतानगंज. पटेल नगर में घर के बाहर से बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित नप क्षेत्र के वार्ड 22 पटेल नगर के संजीव कुमार ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि आवेदन के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. मारपीट कर रंगदारी मांगने का आरोप सुलतानगंज. तिलकपुर में मारपीट कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने आवेदन थाना में दिया है. आरोप लगाया है कि नामजद ने गाली-गलौज व 50 लाख की रंगदारी मांगी है. एक को नामजद करते केस दर्ज कराया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नामजद आरोपित मेरे साथ गाली गलौज करने लगा. जब मैने मना किया तो मारपीट की. 50 लाख की मांग की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन