Politics in Bhagalpur. भागलपुर में भाजपा का रोहित पांडे पर भरोसा बरकरार
Author Kali kinker mishra
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर से रोहित पांडे को फिर टिकट.
विज्ञापन
-2020 में 1113 मतों से अजीत शर्मा से पिछड़ गये थे रोहित पांडे
तमाम खींचतान को दरकिनार कर आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने रोहित पांडे पर भरोसा बरकरार रखते हुए प्रत्याशियों की पहली सूची में ही उनके नाम की घोषणा कर दी. रोहित भागलपुर से भाजपा के प्रत्याशी होंगे. हालांकि, भागलपुर से टिकट की चाहत रखने वालों की सूची काफी लंबी थी. इसमें पवन मिश्रा, अर्जित शाश्वत चौबे, मेयर डॉ बसुंधरा लाल, प्रशांत विक्रम, डॉ प्रीति शेखर आदि के नाम शामिल हैं. वर्ष 2020 में भी रोहित भाजपा के प्रत्याशी थे. तब इन्हें 1113 मतों से हार का सामना करना पड़ा था. माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए पार्टी ने इन्हें लगातार दूसरी बार मौका दिया है. टिकट की घोषणा के बाद रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है. जिसमें उन्होंने भाजपा व एडीए के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, महामंत्री योगेश पांडे, अभय कुमार घाेष सोनू, पंकज गुप्ता, कुश पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिवंश मणि सिंह, शरद सलारपुरिया. दीपक शर्मा, ओम भास्कर संदीप शर्मा, विपुल कुमार आदि ने रोहित पांडे को प्रत्याशी बनाने पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व पर आभार जताया. वहीं चर्चा यह है कि बुधवार को भागलपुर आने पर रोहित पांडे भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे. रोहित पांडे ने कहा कि विधानसभा की जनता के आशीर्वाद से दूसरी बार माैका मिला है.– भागलपुर -2020 के चुनाव के आंकड़े
कुल प्रत्याशी : 15 पुरुष व 01 महिलाजीते : अजीत शर्मा (कांग्रेस) : कुल वोट मिले 65502हारे : रोहित पांडेय (भाजपा) : कुल वोट मिले 64389हार का अंतर : 1113 (कुल वोट का 0.69 प्रतिशत).जमानत जब्त : 13 पुरुष व 01 महिलाकुल मतदाता : 177544 पुरुष, 156233 महिला, 18 थर्ड जेंडर, कुल 333795
पोलिंग प्रतिशत : 48.44कुल वोटिंग : 160570डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










