ePaper

Bhagalpur News. महज 25 वर्ष की उम्र में जन-प्रतिरोध का महानायक बन गये थे बिरसा मुंडा

Updated at : 19 Dec 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. महज 25 वर्ष की उम्र में जन-प्रतिरोध का महानायक बन गये थे बिरसा मुंडा

मारवाड़ी कॉलेज में सेमिनार का आयोजन.

विज्ञापन

-मारवाड़ी कॉलेज में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सेमिनार में बोले वक्ता

बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन हुआ. सेमिनार का थीम जनजातीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बिरसा मुंडा था. मुख्य वक्ता के रूप में टीएनबी काॅलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ रविशंकर चौधरी ने कहा कि महज 25 वर्ष की छोटी सी आयु में, आज के झारखंड के उलिहातू गांव का वह बालक औपनिवेशिक शोषण के विरुद्ध जन-प्रतिरोध का महानायक बन गया. जब ब्रिटिश अधिकारी और स्थानीय जमींदार जनजातीय समुदायों का शोषण कर रहे थे, उनकी जमीनें हड़प रहे थे और अत्याचार कर रहे थे, तब भगवान बिरसा इस सामाजिक और आर्थिक अन्याय के विरुद्ध उठ खड़े हुए. लोगों को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरित किया. ‘धरती आबा’ के रूप में सम्मानित भगवान बिरसा ने 1890 के दशक के अंत में ब्रिटिश उत्पीड़न के विरुद्ध ‘उलगुलान’ या मुंडा विद्रोह का संचालन किया.

मारवाड़ी कॉलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने सेमिनार का उद्देश्य बताया. प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने बिरसा मुंडा की जीवनी व कार्यों से प्रेरणा लेने की सलाह दी. हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ ब्रजभूषण तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा 2021 में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला लिया गया, जो बहुत ही सराहनीय प्रयास है. धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक अक्षय रंजन द्वारा किया गया.

इस मौके पर मारवाड़ी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग से डॉ एससी राय व डॉ अतुल चंद्र घोष, समाजशास्त्र विभाग से अध्यक्ष डॉ संगीत कुमार व डॉ जूही सिंह, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष कुमार मिश्रा, मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ सुपेंद्र कुमार यादव, भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ अनादि प्रसाद, मैथिली के विभागाध्यक्ष डॉ बिनोद कुमार मंडल, हिंदी विभाग के वरीय शिक्षक डॉ आलोक रंजन समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन