ePaper

Bhagalpur news रिक्साडीह बस स्टैंड में नव-निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन

Updated at : 24 Feb 2026 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news रिक्साडीह बस स्टैंड में नव-निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन

भागलपुर के रिक्साडीह बस स्टैंड में बने नये यात्री शेड का उद्घाटन सोमवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने किया.

विज्ञापन

भागलपुर के रिक्साडीह बस स्टैंड में बने नये यात्री शेड का उद्घाटन सोमवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने किया. उन्होंने बस स्टैंड परिसर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. कार्यक्रम में बीडीओ अमित कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी और काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति देखी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस स्टैंड को साफ, व्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाने में किसी तरह की लापरवाही न हो. निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाये रखने और बाकी काम समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया. डीडीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर और आसान परिवहन सुविधा देना है. उन्होंने बताया कि यह यात्री शेड यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रख कर बनाया गया है, ताकि धूप और बारिश से बचाव हो सके और प्रतीक्षा करने की बेहतर व्यवस्था मिल सके. उन्होंने यकहा कि आम जनता को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का समन्वय किया जा रहा है. आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सौंदर्यीकरण, जल निकासी और रोशनी की व्यवस्था जैसे कार्य अलग-अलग विभागों की योजनाओं को जोड़ कर किये जा रहे हैं, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और काम तेजी से पूरा हो सके. डीडीसी ने बताया कि आगे भी इस स्थल पर जनहित से जुड़ी अन्य योजनाएं लागू की जाएंगी. यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने, सुरक्षा उपाय मजबूत करने और डिजिटल सूचना प्रणाली विकसित करने पर विचार किया जा रहा है.

टोटो से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर

कहलगांव ओगरी महेशमुंडा सड़क पर शर्वदीपुर रेल फाटक के पास अनियंत्रित टोटो से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान कहलगांव के बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अनुमंडल अस्पताल कहलगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन