ePaper

Bhagalpur news डीजे पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, हड़कंप

Updated at : 24 Feb 2026 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news डीजे पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, हड़कंप

डीजे पर भोजपुरी गाने की धुन पर खुलेआम हथियार लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

विज्ञापन

बिहार में अवैध हथियारों और शराबबंदी के सख्त कानूनों के बावजूद सरेआम कानून की धज्जियां उड़ने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सुशासन और कानून-व्यवस्था के दावों को ठेंगा दिखाता एक ताजा मामला नवगछिया पुलिस जिले के आदर्श थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में डीजे पर भोजपुरी गाने की धुन पर खुलेआम हथियार लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.भोजपुरी गाने पर 315 राइफल और कट्टे के साथ डांस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डीजे पर भोजपुरी गाना “छोरा भोर तोड़ सुनलियो खबरिया रे, चर्चा होय रहलो पुरा सहरिया… सीसीटीवी कैमरा में दिख गइलो चेहरा ” बज रहा है और कुछ युवक इसके ताल पर थिरक रहे हैं. डांस कर रहे एक युवक के हाथ में कट्टा है, तो वहीं दूसरे युवक के हाथ में .315 बोर की लंबी राइफल है.

इंस्टाग्राम रील्स से हथियारों का प्रदर्शन

यह वीडियो आदर्श थाना क्षेत्र के सौकचा गांव के आर्यन यादव के इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया गया है. हथियार के साथ बेखौफ डांस कर रहे युवक की पहचान भी आर्यन यादव के रूप में ही हुई है. बताया जा रहा है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई अन्य वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ ””””रील”””” बनाता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद नवगछिया पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया, “हमें घटना की सूचना और हथियार लहराते हुए युवक का वायरल वीडियो दोनों प्राप्त हुए हैं. इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी ने बताया कि वीडियो के सत्यापन के लिए संबंधित थाने को कड़े निर्देश दे दिये गये हैं. पुलिस को जल्द से जल्द पूरी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. अब देखना यह है कि कानून को चुनौती देने वाले इन रीलबाजों पर पुलिस का शिकंजा कब तक कसता है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन