बिहार से दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए कब से कब तक होगा परिचालन

समर स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Special Train: बिहार से दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. मई और जून महीने में इन ट्रेनों को चलाया जाएगा. गर्मी की छुट्टी के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
Bihar Special Train: गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत कुछ ही महीनों में होने वाली है. इस मौके पर बिहार से लोग दूसरे राज्यों में हिल स्टेशनों पर घूमने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है. भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे की ओर से भागलपुर जिले से दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.
यहां देखिए ट्रेनों की लिस्ट
- मालदा-मुंबई स्पेशल ट्रेन- भागलपुर से मुंबई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को चलाई जाएगी. 15 मई से इस स्पेशल ट्रेन को चलाया जाएगा. 30 जून तक लोगों को यह सुविधा मिल सकेगी. इस दौरान ट्रेन 14 फेरे लगाएगी.
- मालदा-आनंद विहार (नई दिल्ली)- यह ट्रेन भागलपुर और नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी. यह साप्ताहिक ट्रेन होगी. हर बुधवार को यह चलेगी. 20 मई से 17 जून तक इस ट्रेन को चलाया जाएगा. यह ट्रेन टोटल 5 फेरे लगाएगी.
- मालदा-सूरत/अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन- यह ट्रेन भागलपुर और सूरत के बीच चलाई जाएगी. यह हफ्ते में दो दिन चलेगी. हर सोमवार और शुक्रवार को यह ट्रेन चलेगी. 4 मई से 29 जून के बीच परिचालन होगा. इस दौरान ट्रेन टोटल 17 फेरे लगाएगी.
स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
रेलवे की ओर से यह क्लियर कर दिया गया है कि इन ट्रेनों में यात्रियों को 3 टियर एसी स्लीपर, जेनरल कोच और 2-टियर एसी की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही ज्यादातर ट्रेनों में 22 कोच होंगे. इनमें 8 कोच एसी-3 और 6 से 9 कोच स्लीपर वाले होंगे. ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को भीड़भाड़ की समस्या ना झेलनी पड़े और आरामदायक सफर हो, इसका खास ध्यान रखा जाएगा.
Also Read: गया जंक्शन पर मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, मॉडर्न कॉनकोर्स का हो रहा निर्माण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










