ePaper

Bihar News: भागलपुर में सिपाही की पत्नी ने की खुदकुशी, बेटे ने ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला खुलासा किया

Updated at : 09 Oct 2024 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: भागलपुर में सिपाही की पत्नी ने की खुदकुशी, बेटे ने ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला खुलासा किया

Bihar News: भागलपुर में सिपाही की पत्नी ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. मृतका के बेटे ने ब्लैकमेलिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है. घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी की है. सूचना मिलने के बाद तिलकामांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल जुटाए हैं. मृतका की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है जिनके पति पटना पुलिस बल में सिपाही के रूप में कार्यरत हैं. मृतका के बेटे ने ब्लैकमेलिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है.

पति से मिलकर पटना से आज ही लौटी थीं महिला

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका सोनी देवी हैं जिनके पति आनंद कुमार पटना पुलिस बल में सिपाही हैं. सोनी देवी भागलपुर के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी में एक किराये के मकान में अपने तीन बेटों के साथ रहती थीं. उनके पति पहले भागलपुर ट्रैफिक पुलिस में भी कार्यरत रहे. सोनी देवी पटना में ही थीं और बुधवार को दिन में करीब 12:30 बजे पटना से भागलपुर लौटी थीं. इसी दिन कुछ घंटे बाद कमरे से शव बरामद हुआ है.

बेटे ने घटना के बारे में बताया

मृतका के तीन बेटे हैं. सबसे बड़े बेटा 7 वर्षीय दीपक कक्षा 3 में पढ़ता है. उसने हैरान करने वाली जानकारी दी है. बताया कि पिता से मिलकर सभी आज लौटे थे. बच्चों ने मां से चॉकलेट की डिमांड की तो मां ने पैसे दिए. बच्चे चॉकलेट लेने गए और इधर लौटने पर फंदे से मां को लटका पाया. दीपक ने बताया कि उसकी मां को फोन पर कोई कुछ दिनों से लगातार परेशान कर रहा था.

ब्लैकमेलिंग ने ले ली जान, मासूमों के सिर से हटा मां का साया

मासूम दीपक ने बताया कि उसकी मां को फोन पर कोइ ब्लैकमेल करता था. इसके बारे में उसकी मां ने पिता को भी बताया था. नंबर ब्लॉक करने के बाद भी अलग-अलग नंबर से उसकी मां को तंग किया जाता था. वहीं मृतका के बेटे के इस दावे के बाद अब पुलिस मृतका के फोन डिटेल को भी खंगालेगी. वहीं इस घटना ने सबको सन्न कर दिया है. तीन मासूमों के सिर से मां का साया अचानक हट गया है. बता दें कि दीपक सबसे बड़ा है जो 7 साल का है. उसके दो छोटे भाई शिवम और ईशान हैं.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन