ePaper

Bihar News: अब चकाचक होगा बिहार का ये शहर, इंदौर की तर्ज पर किया जाएगा यह काम

Updated at : 06 Aug 2025 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: भागलपुर नगर निगम ने अब मध्य प्रदेश के इंदौर की तरह शहर की सफाई व्यवस्था बनाने पर विचार कर रहा है. इसके लिए जरूरी संसाधन खरीदने की तैयारी की जा रही है. सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम जरूरी मशीनें और अन्य सामान की खरीदारी करेगा.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर नगर निगम ने अब मध्य प्रदेश के इंदौर की तरह शहर की सफाई व्यवस्था बनाने पर विचार कर रहा है. इसके लिए जरूरी संसाधन खरीदने की तैयारी की जा रही है. सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम जरूरी मशीनें और अन्य सामान की खरीदारी करेगा. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति की बैठक में शहर की साफ-सफाई को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा जीरोमाइल में वेंडिंग जोन बनाने का भी फैसला लिया गया है.

जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

बैठक में कहा गया कि शहरवासियों को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए हथिया नाले की सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी. मेयर डॉ. बसुंधरा लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नाइट शेल्टर का नाम कर्पूरी भवन करने का फैसला लिया गया. बैठक में डिप्टी मेयर डॉ. सलाउद्दीन अहसन, नगर आयुक्त शुभम कुमार समेत सभी पार्षद मौजूद रहे.

बिहार का ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बेहतरीन कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

बता दें कि पहली बार नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति ने निर्णय लिया कि साफ-सफाई का बेहतर कार्य करने वाले गैंगमैन को सम्मानित किया जाएगा. हथिया नाले की सफाई कर जलजमाव की समस्या को दूर करने वाले, पटल बाबू रोड के सामने हथिया नाले की सफाई करने वाले एवं आनंद चिकित्सालय रोड में जलजमाव की समस्या पूरी तरह खत्म करने वाले गैंगमैन को सम्मानित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के एक और शहर में बनेगा इंडस्ट्रीयल एरिया, खुलेंगे रोजगार के अवसर

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन