Bihar News: जदयू सांसद पर फिर भड़के विधायक गोपाल मंडल, बोले- रेलवे का लोहा और बिजली के तार चोरी कर बेचते थे

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 31 Aug 2024 4:53 PM

विज्ञापन

जदयू विधायक गोपाल मंडल

Bihar News: गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जदयू के ही सांसद को जमकर लताड़ा है.

विज्ञापन

Bihar News: लोकेशन/भागलपुर में जदयू सांसद और जदयू विधायक में बयानबाजी जारी है. विधायक गोपाल मंडल ने शनिवार को पत्रकारों से बात करने के दौरान अपने ही पार्टी के सांसद अजय मंडल की धज्जियां उड़ा दी. गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जदयू के ही सांसद को जमकर लताड़ा है. इस दौरान विधायक गोपाल मंडल ने जदयू सांसद के पुराने कारनामे को गिनाते हुए कहा कि सांसद पहले लोहा चोर थे. बिजली तार चोरी कर बेचते थे. रात में रेल पटरी के पास पड़ा लोहा चोरी करके बेचते थे. देसी शराब बनाते थे. यह हर कोई जानता है कि वे अफीम की खेती भी करवाते है. अब ट्रक पासिंग करने के नाम पर मोटी रकम वसूलते है. हम न शराब पीते है न पीने देते है.

सांसद अजय मंडल पर कई गम्भीर आरोप

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर के जदयू के ही सांसद अजय मंडल पर कई गम्भीर आरोप लगाए. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि झारखंड का शराब वही पीते होंगे, उनका खानदान गलत काम में लगा रहता है. बिहार में शराबबंदी है और हम विधानसभा में शपथ भी लिए थे न पियेंगे न पीने देंगे. इतना ही नहीं जदयू विधायक ने यहां तक कह दिया कि भागलपुर में जितना काम चल रहा है अजय मंडल सबपर जांच बैठा देता है और वूसली करता है. धमकी देकर पैसा मांगता है.

Also Read: Bihar Land Survey: विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर रैयत परेशान, रोजी रोजगार छोड़ गांव पहुंच रहे लोग

जदयू विधायक ने लगाया सांसद पर वसूली का आरोप

एक बार इंजीनियर से पैसा मांगा था. इसका धंधा ही पैसा मांगना है. गोपाल मंडल ने यह बयान इसलिए दिया क्योकि गोपाल मंडल ने बीते दिनों सांसद पर कई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सांसद अजय मंडल ने कहा था कि गोपाल मंडल झारखंड से आने वाला लाल पानी पीकर बहक जाते हैं, इसपर गोपाल मंडल फिर आग बबूला हो गए और अपने सांसद को खरी खोटी सुना दी.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन