Bihar News: भागलपुर में दो दिन के नवजात की मौत के बाद उसे छोड़ मां-पिता फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: भागलपुर में दो दिन के नवजात की मौत के बाद उसे छोड़ मां-पिता फरार हो गया है. अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में बरारी पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी दी है.
Bihar News: भागलपुर के मायागंज स्थित जेएलएनएसमसीएच अस्पताल में 16 अक्तूबर को सुबह जन्मे नवजात की गुरुवार को हुई मौत के बाद उसे छोड़ उसके माता-पिता फरार हो गये. अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में बरारी पुलिस से संपर्क किया गया है. इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंच इसकी जांच की और बच्चे की मां की बीएचटी निकाली. जिसमें बच्चे की मां का नाम नीतू कुमारी और पता पूर्णिया जिला रुपौली अंकित पाया. इसके बाद बरारी पुलिस ने रुपौली पुलिस से संपर्क किया और बीएचटी में उल्लेखित पता के आधार पर बच्चे की मां और पिता की खोज करने को कहा है.
घर से क्लास के लिए निकला बालक लापता
बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर में किराये पर रहने वाली मुंगेर जिला के जमालपुर निवासी रंजीत कुमार का 17 वर्षीय बेटा लापता हो गया है. इस संबंध में लापता बालक राज रौशन की मां पूनम देवी ने बरारी थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि वह बुधवार को अपने कार्य पर चली गयी थी. वहीं उनका बेटा इंटर की क्लास करने के लिए गया था. गुरुवार सुबह जब वह वापस आयी तो उन्होंने अपने बेटे को नहीं देखा. जिस पर उनके बड़े बेटे ने बताया कि राज रौशन बुधवार से ही घर नहीं आया है. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने बरारी थाना पहुंच बच्चे को खोजने के लिए आवेदन दिया.
Also Read: Bihar News: बिहार के पूर्णिया में बड़ा हादसा, लोगों से भरी थर्मोकोल वाली नाव पलटी
चार बच्चे की मां भतीजा संग फरार
भागलपुर के घोघा में चार बच्चे की मां अपने तीन बच्चों को छोड़ कर भतीजा के संग फरार हो गयी. मामला घोघा थाना क्षेत्र के पक्की सराय गांव का है. महिला के पति ज्योतिष मंडल ने बताया कि उसकी पत्नी द्रौपदी देवी (38) और उसका भतीजा सुमन कुमार (22) पिता दिनेश मंडल दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. मौका देखकर गुरुवार को उस्की पत्नी तीन वर्षीय बच्ची को साथ में लेकर फरार गयी. पुलिस में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




