Bihar Rain Alert: मॉनसून ने खेली फिरकी, बिहार के इस जिले में 4 से 8 जून तक होगी बारिश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jun 2025 9:15 PM

विज्ञापन

Patna Weather Today (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Rain Alert: भागलपुर में माॅनसून ब्रेक की स्थिति बन गयी है. यह स्थिति लगातार तीसरी साल बनी है. 29 मई से दक्षिण-पश्चिम माॅनसून बिहार से ठीक ऊपर पश्चिम बंगाल में पिछले छह दिनों से ठहरा हुआ है. माॅनसून का एक ही जगह पर कई दिनों पर ठहरना और बरसात का नहीं होने को माॅनसून ब्रेक कहा जाता है. मौसम विज्ञानी इसे क्लाइमेट चेंज से जोड़ कर देख रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert, वरीय संवाददाता, भागलपुर: एक बार फिर मॉनसून ने फिरकी खेली है. भागलपुर के आसपास के कुछ जिलों में प्री मॉनसून बारिश सोमवार की रात से शुरू हुई है, लेकिन भागलपुर मंगलवार को भी सूखा रहा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिहार की सीमा पर बंगाल में मॉनसून अटका हुआ है. हालांकि सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो चार से आठ जून के दौरान जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. मंगलवार को भागलपुर व आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 37.1 व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा.आगे चार से आठ जून के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

क्यों पुरवैया हवा हो रही कमजोर

माॅनसून के एक ही जगह पर ठहरने की मुख्य वजह पुरवैया हवा का कमजोर होना है. पछुआ ताकतवर हो कर चल रही है. अरब सागर की ओर से उठ रही पछुआ हवाएं सीधे उड़ीसा और बंगाल को छूती हुई सीधे उत्तर-पूर्व होते हुए बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ रही हैं. इससे पुरवैया कमजोर हो रही है. नमी युक्त बादलों को आगे बढ़ाने लायक ताकत न मिलने से माॅनसून स्थिर हो गया है. आइएमडी के मौसम विज्ञानी आशीष कुमार का कहना है कि कमजोर पुरवैया की वजह से माॅनसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगले दो दिन राज्य में आंधी-पानी की स्थिति बने रहने के आसार

बिहार में अन्य मौसमी दशाओं खासतौर पर ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ, अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन आदि वजहों से आंधी-पानी की स्थिति अभी कुछ समय तक बनी रहेगी. अगले दो दिन उच्चतम तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है. पूर्वी बिहार में आंधी पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट और राज्य के शेष हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार से मंगलवार की सुबह तक राज्य के कई हिस्सों में उल्लेखनीय बारिश दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प

लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा गिरायें किसान

धान का बिचड़ा बीज स्थली में लगाने का काम आसमान साफ रहने पर ही करें. 10 जून तक लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा गिराने का उपयुक्त समय है. 10 से 25 जून तक मध्यम अवधि वाले धान का बिचड़ा बोने के लिए अनुकूल समय है. जो किसान धान की सीधी बुआई करना चाहते हैं, वे लंबी अवधि वाले धान की किस्म की बुआई अगले सप्ताह में कर सकते हैं. इसके लिए उनके पास सिंचाई की उचित व्यवस्था हो. इसकी जानकारी बिहार कृषि विवि सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने दी.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन