ePaper

बड़ा शांता क्लॉज व रंग-बिरेंगे स्टार बच्चों को कर रहा आकर्षित

Updated at : 21 Dec 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ा शांता क्लॉज व रंग-बिरेंगे स्टार बच्चों को कर रहा आकर्षित

क्रिसमस को लेकर बाजार सजने लगे हैं. बाजार में सजावटी सामान, एक्समस ट्री व ग्रिटिंग्स दिखने लगे हैं. केक दुकानों में फ्रूट केक के आर्डर आना शुरू हो गया है.

विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर बाजार सजने लगे हैं. बाजार में सजावटी सामान, एक्समस ट्री व ग्रिटिंग्स दिखने लगे हैं. केक दुकानों में फ्रूट केक के आर्डर आना शुरू हो गया है. क्रिसमस को लेकर सजावटी सामान की दुकानों पर इस बार 10 हजार का बड़ा शांता क्लॉज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसके अलावा एक्समस ट्री, रंग-बिरंगे व चमकीले स्टार, वेल, मोमबत्ती, सजावटी ड्रम लोगों को खूब भा रहा है. दुकानदार आकाश मावंडिया ने बताया कि इस बार चमकीले स्टार व बड़ा शांता क्लाॅज खास है. शांता क्लॉज खासकर बच्चों को बहुत पसंद आ रहा है. श्री मावंडिया ने बताया कि क्रिसमस को लेकर रंग-बिरंगे स्टार, शांता क्लॉज ड्रेस, रंग-बिरंगी घंटी, एक्समस ट्री व झालर लाया गया है. क्रिसमस के एक दिन पहले तक चौगुनी बिक्री बढ़ जायेगी. फिर भी दुकान में इन सामान को सजाया जा रहा है.

रांची व कोलकाता से आते हैं मोगनिस व फ्रूट केक

केक कारोबारी ने बताया कि अधिकतर ग्राहक अपना अंडा, मेदा, चीनी, मक्खन व ड्राई फ्रूट लाकर देते हैं और मन मुताबिक फ्रूट केक बनवा कर ले जाते हैं. रांची और कोलकाता से भी मोगनिस व फ्रूट केक आते हैं. इसके लिए रांची व कोलकाता ऑर्डर भेजा गया है.

सामान दाम

शो पीस 200 से 5000 रुपये तक

फ्रूट केक 100 से 350 रुपये तक

केक 150 से 200 रुपये प्रति पांड

मोगनिस केक 80 रुपये प्रति 300 ग्राम

रंग-बिरंगे स्टार 30 से 200 रुपये तक

शांता क्लॉज ड्रेस 200-600 रुपये तक

रंग-बिरंगी घंटी 30 -100 रुपये दर्जन

एक्समस ट्री 60 से 500 रुपये पीस

झालर 60 से 200 रुपये दर्जन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन