bhagalpur news. भोजपुरी संस्कृति विदेशों में धूम मचा रही: डॉ अमित शंकर

भोजपुरी कल्चर की विश्व में धूम.
-एसएम कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समापन
एसएम कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार रविवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम का विषय भारतीय संस्कृति में लोक कलाओं का बदलता स्वरूप था. दूसरे दिन बीएचयू के विषय विशेषज्ञों ने बतौर रिसोर्स पर्सन अपने विचार रखे. डॉ मधु रानी शुक्ला चेयरपर्सन थीं. वहीं, रिसोर्स पर्सन डॉ राम शंकर व डॉ अमित शंकर थे.डॉ शंकर ने फिल्म जगत को संस्कृति से जोड़कर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भोजपुरी संस्कृति का परचम देश और विदेशों में है. भोजपुरी संस्कृति विदेशों में धूम मचा रही है. पहले की फिल्में समाज को सार्थक दिशा प्रदान करती थी. आज फिल्मों के विपरीत रूप देखने को मिल रही है. डॉ राम शंकर ने लोक संगीत में बदलाव के आयामों पर प्रकाश डाला. संगीत को समाज से जोड़कर व्याख्यान दिया. साथ ही संगीत में आये बदलावों की भी चर्चा की.
जबकि मूल्यांकन सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ मधु रानी शुक्ला ने कहा की साहित्य समाज को दिशा देती है. पहले के गीतों में सामाजिक संदेश का समावेश रहता था. लय शब्द संस्कार और संस्कृति का परिचायक है. लय ही विविध रूप प्रदान करता है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से आयीं शांभवी शुक्ला ने भी प्रेजेंटेशन दिया. सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया. दो तकनीकी सत्रों का भी संचालन हुआ. इसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने अपने पेपर प्रेजेंट किये. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो निशा झा ने किया. मौके पर डॉ दीपक कुमार दिनकर, डॉ प्रभात चंद्रा, डॉ मनोरमा सिंह, डॉ अंजू कुमारी, डॉ नाहिद इरफ़ान, डॉ हिमांशु शेखर, आयोजन सचिव अमृता प्रियंवदा आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




