भोजपुर एक्ट्रेस की मौत मामले में पुलिस को संदिग्ध युवक की तलाश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 11:50 PM
भोजपुर एक्ट्रेस की मौत मामले में पुलिस को संदिग्ध युवक की तलाश
जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर घाट रोड स्थित दिव्यधाम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में पुलिस एक संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है जोकि घटना के दिन अपार्टमेंट में मौजूद था. वह बढ़ चढ़ कर घर के कार्यों में हिस्सा ले रहा था. लोगों से भी बातचीत कर रहा था. उस वक्त पुलिस पदाधिकारियों को लगा कि उक्त लड़का परिवार का है. पर उक्त घटना के बाद से उसका कुछ अता पता नहीं है. इधर मृतका के मोबाइल के सीडीआर जांच में अंतिम बातचीत किसी विजय नामक ट्यूशन टीचर से होने की बात सामने आयी है. जिसमें करीब एक से डेढ़ मिनट बात होने की बात कही गयी है. मामले में पुलिस को सीडीआर जांच में एक संदिग्ध नंबर भी मिला है. जिससे कि घंटों बातचीत की गयी है. मालूम हो कि मामले में परिजनों ने आत्महत्या की बात कही थी. इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने का खुलासा हुआ है. जिसके बाद पुलिस विभिन्न एंगलों पर जांच कर रही है. बता दें कि पूरे मामले की मॉनिटरिंग वरीय अधिकारियों के स्तर पर की जा रही है. महिला प्रोफेसर से हुई झपटमारी में एक गिरफ्तार, मोबाइल बरामद एक माह पूर्व कटहलबाड़ी के समीप एक अपार्टमेंट से निकल कर अपनी बच्चे को स्कूल बस पर चढ़ाने आयी महिला प्रोफेसर के हाथ से बाइक सवार झपटमारों ने माेबाइल झपट लिया था. उक्त मामले में केस दर्ज किये जाने के बाद तिलकामांझी पुलिस ने जांच शुरू की. तकनीकी शाखा की मदद से मामले में पुलिस ने अलीगंज के रहने वाले रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से झपटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में महिला प्रोफेसर ने स्कूटी सवार दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










