bhagalpur news. प्रेम और सात्विकता का संदेश देती है भागवत कथा : नीरज जी महाराज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. प्रेम और सात्विकता का संदेश देती है भागवत कथा : नीरज जी महाराज

प्रखंड के भीरखुर्द पंचायत स्थित उधाडीह स्टेडियम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन अयोध्या से पधारे नीरज जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि अनेक ग्रंथ और शास्त्र हैं

विज्ञापन

प्रखंड के भीरखुर्द पंचायत स्थित उधाडीह स्टेडियम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन अयोध्या से पधारे नीरज जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि अनेक ग्रंथ और शास्त्र हैं, लेकिन भागवत की विशेषता यह है कि यह केवल पुराण नहीं बल्कि महापुराण है. इसमें भगवान से अधिक उनके भक्तों की महिमा का वर्णन किया गया है. कहा कि भक्त भले स्वयं को भगवान से छोटा मानते हों, लेकिन भगवान अपने भक्तों को स्वयं से बड़ा मानते हैं. जैसे कीचड़ के बीच कमल खिलता है, उसी प्रकार राक्षस कुल में माता कयाधु के गर्भ से प्रह्लाद जी जैसे महान भक्त का जन्म हुआ. जब-जब धर्म का ह्रास होता है, तब समाज में शांति और व्यवस्था स्थापित करने के लिए भगवान महापुरुषों को भेजते हैं. भागवत कथा मनुष्य को सात्विक एवं प्रेमपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देती है और भगवान के प्रति प्रेम उत्पन्न करती है. कथा के दौरान उन्होंने अंबरीष जी पर भगवान की कृपा, गजेंद्र मोक्ष तथा वामन भगवान के प्राकट्य की कथा भी विस्तार से सुनाई. कार्यक्रम के मुख्य यजमान अखिलेश कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रिंकू सिंह हैं. मौके पर मुखिया चंदन कुमार, ग्रामीण डॉ विवेकानंद, मुक्ति कुमार, अक्षय कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, मिथलेश, विनोद कुमार एवं निर्मल कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं ग्रामीण लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन