bhagalpur news. अंगिका जोन के पुल चैंपियन बनी भागलपुर की टीम

Updated at : 14 Mar 2025 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अंगिका जोन के पुल चैंपियन बनी भागलपुर की टीम

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्राॅफी सीनियर वर्ग में गुरुवार को हुए मैच में भागलपुर ने बांका को 150 रनों से पराजित कर दिया

विज्ञापन

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्राॅफी सीनियर वर्ग में गुरुवार को हुए मैच में भागलपुर ने बांका को 150 रनों से पराजित कर दिया. भागलपुर टीम ने सचिन भारद्वाज, सचिन कुमार व मयंक चौधरी के अद्धशतकीय पारी के बदौलत 344 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. प्रतियोगिता का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर बताया जा रहा है. इस तरह भागलपुर की टीम अंगिका जोन के पुल चैंपियन बनी है. सुबह में बांका टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. 50 ओवर के खेल में भागलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 344 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में सचिन भारद्वाज ने 75 रन, सचिन कुमार ने 74 रन व मयंक चौधरी ने 64 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में बांका की ओर से राशिद ने दो व हिमांशु ने तीन विकेट चटकाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका टीम ने 34.4 ओवर 194 रनों पर ढेर हो गयी. बल्लेबाजी में पुनीत यादव 91 रन व राघवेंद्र 44 ने रनों का योगदान दिया. भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार ने चार विकेट, भानु आर्य तीन विकेट व अभिषेक ने दो विकेट चटकाये. मैच में अंपायर एमडी शाहिद अख्तर व अमरेंद्र पांडे थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, डॉ जयशंकर ठाकुर, डॉ अर्जुन कुमार, मोहम्मद रहमतुल्लाह, डॉ विश्वनाथ, सचिव प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करुण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन