Bhagalpur, जून के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति को जायेगा भागलपुर का जर्दालु

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur, जून के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति को जायेगा भागलपुर का जर्दालु

जून के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति को जायेगा भागलपुर का जर्दालु

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर का जर्दालु जिसकी मिठास व सुगंध देश ही नहीं देश के बाहर के कई देशों में है. जून के प्रथम सप्ताह में यह आम देश की राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू के राष्ट्रपति भवन जायेगा. इसके लिए भागलपुर के उद्यान विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गयी है.उद्यान विभाग की जिला उद्यान पदाधिकारी मधुप्रिया ने बताया कि जून के पहले सप्ताह जर्दालु आम महामहिम राष्ट्रपति के लिए भेजा जायेगा. जून के पहले सप्ताह में आम को भेजने की तैयारी है. इसके अलावे देश के प्रमुख गणमान्य को भी यह आम भेजा जायेगा. इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गयी है.

पैकेजिंग कर भेजा जायेगा आम

जिला उद्यान पदाधिकारी मधुप्रिया ने बताया कि जर्दालु आम का सबसे अच्छा फल भेजा जायेगा. इसके लिए आम को अच्छे से पैक कर भेजा जायेगा. इसके लिए पैक करने वाली एक टीम रहेगी. बता दें कि भागलपुर से जर्दालु आम कई बार राष्ट्रपति भवन सहित देश के गणमान्य लोगों को गया है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन