भागलपुर में जर्दालु-गुलाबखास का जलवा, बाजारों में उमड़ रही भीड़

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर में जर्दालु-गुलाबखास का जलवा, बाजारों में उमड़ रही भीड़

भागलपुर में इन दिनों आम लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. लगभग हर घर में 10 से 50 आम तक मौजूद हैं, जिन्हें लोग भोजन के साथ बड़े चाव से खा रहे हैं.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर : भागलपुर में इन दिनों आम लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. लगभग हर घर में 10 से 50 आम तक मौजूद हैं, जिन्हें लोग भोजन के साथ बड़े चाव से खा रहे हैं. आम की कई किस्में बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन गुलाब-खास और जर्दालु आम लोगों की सबसे पसंदीदा किस्म बने हुए हैं. बाजार में इन दोनों आमों की मांग सबसे अधिक है. कई लोग प्रतिदिन एक से दो किलो पके आम खरीदकर घर ले जा रहे हैं, जबकि कुछ लोग कच्चे आम खरीदकर घर में पकाना पसंद कर रहे हैं.

पीले रंग का जर्दालु और लाल आभा वाला गुलाब-खास बना आकर्षण का केंद्र

शहर में आम का सबसे बड़ा बाजार तिलकामांझी से पुलिस लाइन रोड तक विकसित हो गया है. हालांकि इनारा चौक पर भी आम की मंडी लगती है, लेकिन तिलकामांझी-पुलिस लाइन रोड क्षेत्र सबसे बड़ा और व्यस्त आम बाजार बन चुका है. यहां आम अपेक्षाकृत सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं. सुबह नौ बजे से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगती है. बाजार में जर्दालु, गुलाब-खास और मालदह आम की खूब बिक्री हो रही है.

रिश्तेदारों को भी भेजी जा रही आम की सौगात

भागलपुर के लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों को दूसरे राज्यों में भी जर्दालु और गुलाब-खास आम भेज रहे हैं. आम को कार्टन और छोटी डलियों में पैक कर सौगात के रूप में भेजा जा रहा है. कई लोग 50 से 100 आम तक का पैक तैयार कर रिश्तेदारों तक पहुंचा रहे हैं. वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी अपने वरिष्ठ नेताओं को भागलपुर के प्रसिद्ध आम भेंट स्वरूप भेज रहे हैं.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन