तेज धूप से बढ़ा तापमान, गर्मी व ऊमस का असर बरकरार

Updated at : 10 Oct 2024 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
तेज धूप से बढ़ा तापमान, गर्मी व ऊमस का असर बरकरार

तेज धूप से बढ़ा तापमान, गर्मी व ऊमस का असर बरकरार

विज्ञापन

– जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा – जिले का मौसम गुरुवार को शुष्क रहा. आसमान में हल्के बादल छाये. अधिकांश समय तेज धूप निकली रही. इससे दोपहर में लोगों को गर्मी व ऊमस का अहसास हुआ. जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा. सुबह के समय हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 83 प्रतिशत रहा. 4.5 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. तड़के सुबह हल्की धुंध नजर आयी. देर रात ओस गिरने से धान की फसल को फायदा हो रहा है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 11-13 अक्तूबर के पूर्वानुमान अवधि में जिले में बादल छाये रह सकते हैं. एकाध जगह पर हल्की वर्षा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री रहने की संभावना है. हवा में नमी की मात्रा सुबह में 75 से 85 प्रतिशत व दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रह सकती है. इस अवधि में पांच किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चलने का अनुमान है. किसानों के लिए सलाह : ऊंचे खेतों में तोरी की बुआई शुरू करें. धान की फसल जो दुग्धाअवस्था में आ गयी हो, उसमें गंधी बग कीट की निगरानी करें. अगात मूली की बुआई करें. जून-जुलाई में बोयी गई अरहर में कीट-व्याधि का निरीक्षण करें. बैगन के तैयार पौधों की रोपाई करें. मछलियों को उनके वजन के 2 से 3 प्रतिशत की दर से पूरक आहार दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन