ePaper

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यागी तूफान के असर से जिले में झमाझम बारिश

Updated at : 15 Sep 2024 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यागी तूफान के असर से जिले में झमाझम बारिश

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यागी तूफान के असर से जिले में झमाझम बारिश

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय यागी तूफान के असर से जिले में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. 48.3 मिलीमीटर बारिश के बाद लोगों को भीषण ऊमस व गर्मी से राहत मिली. बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है. बारिश के बाद अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम होकर 29.5 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान चार अंक कम होकर 23.5 डिग्री रहा. 7.1 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. जिले में बारिश की शुरुआत शुक्रवार आधी रात से शुरू हुई. वहीं शनिवार दोपहर को भी तेज हवा के साथ मेघ जमकर बरसा. बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हुआ. रोपनी के बाद खेतों में पानी कम पड़ रहे थे. अब किसान खेतों में उर्वरक का छिड़काव में लग गये हैं. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि धान की फसल में खैरा बीमारी का असर दिखने लगा है. इसके लिए खेतों में जिंक सल्फेट पांच किलोग्राम व 2.5 किलोग्राम बुझा चूना का 500 लीटर पानी में घोल बना कर एक हेक्टेयर में छिड़काव करें. उचास जमीन में अरहर की बुआई 15 सितंबर तक पूरा कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन